584 दिन बाद पूर्व WWE स्टार की AEW में बादशाहत खत्म, 31 साल के रेसलर ने डबल चैंपियन बनकर रचा इतिहास

पूर्व WWE स्टार मर्सिडीज मोने की AEW में टीबीएल चैंपियन के रूप में बादशाहत खत्म हो गई है. उन्हें इस बार एक फेमस रेसलर ने बड़ा झटका दिया है. उनके लंबे टाइटल रन का अंत होने के बाद फैंस भी थोड़ा निराश दिखाई दिए.

WWE

पूर्व WWE स्टार को लगा झटका

Former WWE Star: पूर्व WWE स्टार साशा बैंक्स को आप सभी जानते होंगे. 2024 की शुरुआत से वो AEW में मर्सिडीज मोने नाम से काम कर रही हैं. टोनी खान के प्रमोशन ने उन्हें तगड़ा पुश दिया. वो तुरंत ही टीबीएस चैंपियन बन गई थीं. पिछले 584 दिनों से उन्हें कोई हरा नहीं पाया था. अब उनकी बादशाहत लंबे समय बाद खत्म हो गई है. इस बार मोने को तगड़ा झटका लगा है. वैसे मोने AEW की सबसे प्रभावशाली चैंपियंस में से एक रही हैं.

विज्ञापन

मर्सिडीज मोने की बादशाहत किसने की खत्म?

मर्सिडीज मोने ने पिछले एक साल में कई टाइटल अपने नाम किए. वह सबसे लंबे समय तक राज करने वाली टीबीएस चैंपियन बनीं. वैसे पिछले कुछ हफ्ते मोने के लिए सही नहीं रहे हैं. उन्हें अपनी कुछ चैंपियनशिप गंवानी पड़ी हैं. ब्रिटिश विमेंस चैंपियनशिप सबसे पहले उन्होंने गंवाई. मोने की राइवलरी नाइटिंगेल के साथ चल रही थी. Dynamite: New Year’s Smash में मैच के लिए मोने ने ही नाइटिंगेल को चुनौती पेश की थी.

विज्ञापन

मोने और नाइटिंगेल के बीच मुकाबला काफी तगड़ा रहा. शुरुआत में मोने ने अपना दबदबा बनाया. उन्होंने रिंग के बाहर भी नाइटिंगेल पर हमला किया. मोने ने नाइटिंगेल के घुटने में मारने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली. उल्टा पूर्व WWE स्टार बैरिकेड में जाकर टकरा गईं. दोनों स्टार्स के तगड़े मूव्स को देखकर फैंस भी खुश हो गए थे. मैच के अंत में मोने ने जैकनाइफ पिन करने का प्रयास किया. नाइटिंगेल ने इस बार चतुराई से काम किया. उन्होंने मोने को गट रेंच पावरबॉम्ब लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज कर ली. नाइटिंगेल अब डबल चैंपियन भी बन गई हैं. AEW ने इस बार उन्हें तगड़ा पुश दिया है.

विज्ञापन

मर्सिडीज मोने ने कब जीती थी टीबीएस चैंपियनशिप?

मर्सिडीज मोने को 2024 में ही बड़ी सफलता मिल गई थी. 26 मई 2024 को उन्होंने Double or Nothing इवेंट में टीबीएस चैंपियनशिप अपने नाम का थी. ये उनका पहला रन था. 584 दिनों तक उन्हें कोई नहीं हरा पाया. अपने इस ऐतिहासिक टाइटल रन के दौरान मोने ने कई बड़े स्टार्स को मात दी. कंपनी ने लगातार उनके ऊपर भरोसा जताया. अब जाकर उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. देखना होगा कि इस बड़ी हार के बाद मोने का अगला कदम क्या होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ