Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. पिछले पांच साल उनके लिए बेहतरीन रहे. बतौर हील उन्होंने जबरदस्त काम किया और वो 1316 दिन तक चैंपियन रहे. खैर 2020 से पहले फेस के रूप में रेंस को काफी पुश दिया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई. इस दौरान उनकी दिग्गजों के साथ राइवलरी रही थी. ट्रिपल एच के साथ भी उनकी दुश्मनी रही थी. इस दौरान रिंग में रेंस का सामना द गेम की पत्नी स्टेफनी मैकमैहन से हुआ था. स्टेफनी ने रेंस का बुरा हाल कर दिया था.
WWE रिंग में स्टेफनी मैकमैहन ने किया सभी को हैरान
स्टेफनी मैकमैहन ने बतौर रेसलर और अथॉरिटी के साथ मिलकर WWE में तगड़ा काम किया है. उनकी कुछ कहानियों को आज भी याद किया जाता है. 2015 में रोमन रेंस की राइवलरी ट्रिपल एच के साथ रही थी. Survivor Series 2015 में रेंस ने अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती. हालांकि, वो ज्यादा देर तक चैंपियन नहीं रह पाए. ट्रिपल एच की वजह से रेंस को शेमस के खिलाफ टाइटल गंवाना पड़ा था. TLC 2015 में भी रोमन रेंस को हार का सामना करना पड़ा था. बाद में रेंस ने ट्रिपल एच के ऊपर खतरनाक अटैक किया था.
---विज्ञापन---
Raw के एपिसोड में रेंस और स्टेफनी का सैगमेंट हुआ. स्टेफनी ने कहा कि रेंस ने द गेम के साथ गलत किया और उन्हें माफी मांगनी चाहिए. रोमन ने माफी नहीं मांगी. उन्होंने स्टेफनी के परिवार का भद्दा मजाक उड़ाया. रेंस की बातें सुनकर स्टेफनी को गुस्सा आ गया. स्टेफनी ने अपने पति का बदला लेते हुए रोमन को लगातार आठ थप्पड़ मार दिए. पहले तो रेंस को ज्यादा असर नहीं हुआ, लेकिन बाद में उनकी हालत थोड़ा खराब हो गई थी.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें:- ‘Roman Reigns को हराकर 17वां टाइटल जीतने वाला था’, WWE दिग्गज John Cena का चौंकाने वाला खुलासा, Brock Lesnar को ठहराया दोषी!
WWE WrestleMania 32 में हुआ था बड़ा मैच
WWE में ट्रिपल एच और रोमन रेंस की राइवलरी लंबे समय तक चली थी. ट्रिपल एच का पूरा साथ उनकी पत्नी स्टेफनी मैकमैहन ने दिया था. WrestleMania 32 के मेन इवेंट में दोनों स्टार्स के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था. दोनों ने जबरदस्त मैच फैंस को दिया. मैच में स्टेफनी ने भी दखलअंदाजी दी थी. करीब 27 मिनट तक चले इस मुकाबले को अंत में रेंस ने जीता. रेंस ने द गेम को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की थी. कंपनी ने रोमन को तगड़ा पुश दिया था. इसके बाद उनका टाइटल रन भी बढ़िया रहा.
ये भी पढ़ें:- Triple H को लगाई हथकड़ी और Stephanie McMahon को किया Kiss, जब Randy Orton ने WWE के मालिक की बेटी के साथ हदें की पार