'Roman Reigns को हराकर 17वां टाइटल जीतने वाला था', WWE दिग्गज John Cena का चौंकाने वाला खुलासा, Brock Lesnar को ठहराया दोषी!

जॉन सीना ने WWE में पिछले साल अपने करियर में 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती. सीना ने अब खुलासा किया है कि ये काम पहले ही होने वाला है. सीना ने इस बार पूरी कहानी फैंस को सुनाई है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE

जॉन सीना का बड़ा बयान

John Cena: 2025 में WWE में जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर जबरदस्त रहा. इस दौरान उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल कीं. रेसलमेनिया 41 में सीना ने कोडी रोड्स को हराकर अपने करियर में 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती. उन्होंने रिक फ्लेयर को पीछे छोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया. सीना ने लंबे समय बाद टाइटल जीता. खैर अब सीना ने एक बड़ा खुलासा किया है. उनका कहना है कि वो पहले ही 17वीं चैंपियनशिप जीतने वाले थे, लेकिन कंपनी ने प्लान को रद्द कर दिया.

विज्ञापन

WWE दिग्गज जॉन सीना का बड़ा बयान

जॉन सीना ने खुलासा किया कि उन्हें SummerSlam 2021 में रोमन रेंस को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतनी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. सीना ने कहा कि ब्रॉक लैसनर की वापसी की वजह से मैच का नतीजा बदलना पड़ा. No-Contest Wrestling को हाल ही में सीना ने अपना इंटरव्यू दिया. सीना ने वहां पर कहा, “आखिरी समय में हमने एक गेस्ट को बुलाया था. वो मैच खत्म होने के बाद आए. ब्रॉक लैसनर. उस दिन शाम पांच बजे तक ब्रॉक को बुक नहीं किया गया था. मैं 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाला था. हम किसी क बुलाकर मैच दोबारा शुरू करने वाले थे. ये क्रिएटिव था. जिस तरह हमने मैच का आयोजन किया था, उससे हम एक तगड़ा मुकाबला देने वाले थे. सब कुछ दांव पर लगा दिया गया था. ढेर सारे फिनिशर क्योंकि मैं जीतने वाला था. अंतिम समय में ब्रॉक लैसनर का आना कंफर्म हो गया थ. क्रिएटिव टीम ने कहा कि हम अंत बदल रहे हैं. मैंने इसके बाद रोमन रेंस और पॉल हेमन से मैंने बात की”.

विज्ञापन

जॉन सीना ने आखिरी मैच किसके खिलाफ लड़ा?

जॉन सीना ने पिछले साल 13 दिसंबर को Saturday Night’s Main Event में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा था. द रिंग जनरल गुंथर से उनका सामना हुआ था. गुंंथर और सीना के बीच तगड़ा मैच हुआ. अंत में गुंथर ने सीना को टैपआउट के जरिए हार दी. सीना की हार पर फैंस काफी निराश दिखे. कई लोगों ने कहा कि सीना को उनके अंतिम मैच में जीत मिलनी चाहिए थी. सीना अब कभी भी इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आएंगे.

विज्ञापन


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ