3 बड़ी बातें जो WWE ने 2026 के पहले SmackDown के एपिसोड के जरिए इशारों-इशारों में बताई

WWE SmackDown के एपिसोड में काफी बवाल मचा. शो में कंपनी के टॉप WWE स्टार्स नजर आए थे. मेन इवेंट में डेमियन प्रीस्ट और एलिस्टर ब्लैक के बीच एंबुलेंस मैच हुआ. ब्लू ब्रांड के ये शो शुरुआत से लेकर अंत तक मनोरंजन से भरा था. शो के दौरान WWE ने फ्यूचर से जुड़ी कुछ चीजों के हिंट दिए.

WWE

WWE ने SmackDown के जरिए दिए क्या हिंट?

Things Subtly Told WWE SmackDown Last Episode: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा. तीन घंटे के शो में कई चीजें देखने को मिलीं. रैंडी ऑर्टन ने वापसी कर फैंस को सरप्राइज दिया. मेन इवेंट में हुए एंबुलेंस मैच ने सभी का दिल जीता. ट्रिपल एच इस बार एक बढ़िया शो देने में कामयाब रहे. कंपनी के टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. कोडी रोड्स और ड्रू मैकइंटायर का सैगमेंट भी अच्छा था. शो के दौरान भविष्य के लिए WWE ने कई सारे हिंट दिए. आइए 3 बड़ी चीजों के बारे में बात करते हैं, जो WWE ने ब्लू ब्रांड के शो के जरिए इशारों-इशारों में बताई.

विज्ञापन

WWE Royal Rumble 2026 में हो सकता है बड़ा मैच

करीब तीन महीने बाद रैंडी ऑर्टन ने WWE SmackDown के एपिसोड में वापसी की. उन्होंने द मिज़ को दो आरकेओ लगाए. इसके बाद बैकस्टेज उनकी मुलाकात कोडी रोड्स से हुई. ऑर्टन ने कहा कि कोडी के ड्रू मैकइंटायर से निपटने के बाद वो उन्हें टाइटल के लिए चुनौती पेश करेंगे. ऑर्टन और कोडी का मैच देखने के लिए फैंस पहले से काफी उत्साहित रहे हैं. कंपनी ने इस सैगमेंट के जरिए संकेत दे दिए हैं कि Royal Rumble 2026 में ऑर्टन और कोडी के बीच मैच हो सकता है.

विज्ञापन

ड्रू मैकइंटायर बन सकते हैं चैंपियन

ड्रू मैकइंटायर की राइवलरी मौजूदा समय में कोडी रोड्स के साथ चल रही है. दोनों अपनी सारी हदें पार कर चुके हैं. अगले हफ्ते SmackDown के शो में दोनों के बीच बड़ी शर्त वाला चैंपियनशिप मैच होने वाला है. मैकइंटायर ने शर्तों का खुलासा भी कर दिया है. इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में मैकइंटायर का अलग रूप दिखा. उन्होंने कोडी और उनके पिता की फोटो भी जला दी. मैकइंटायर को तगड़ा मोमेंटम मिल चुका है. कंपनी ने संकेत दे दिए हैं कि वो नए चैंपियन बन सकते हैं.

विज्ञापन

सैमी ज़ेन जल्द टाइटल पिक्चर में आएंगे

सैमी ज़ेन ने इस हफ्ते WWE SmackDown के एपिसोड में वापसी की. उन्होंने जॉन सीना को याद किया. साथ ही साथ अपने करियर में वर्ल्ड चैंपियनशिप ना जीतने पर अफसोस जताया. सैमी ने अपने बेटे का जिक्र भी किया. सैमी ने कहा कि वो अब वर्ल्ड चैंपियन बनेंगे. इसके बाद उनकी मुलाकात बैकस्टेज कोडी रोड्स से भी हुई. वहां पर भी सैमी ने वर्ल्ड चैंपियन बनने की इच्छा जताई. कंपनी ने संकेत दे दिए हैं कि सैमी बहुत जल्द टाइटल पिक्चर में आ सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ