Clash in Italy 2026 में नहीं होगी इस फेमस WWE रेसलर की वापसी! फैंस का टूट सकता है दिल

WWE Clash in Italy 2026 का आयोजन बहुत जल्द होने वाला है. वहां पर एक फेमस स्टार की वापसी नहीं होने वाली है. रिपोर्ट में उन्हें लेकर अच्छी खबर सामने नहीं आ रही है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

WWE

फेमस स्टार को लेकर अपडेट

विज्ञापन

Update On Stephanie Vaquer: WWE में स्टेफनी वकेर के लिए पिछला एक साल शानदार रहा है. बतौर वुमेंस वर्ल्ड चैंपियन उन्होंने शानदार काम किया. पिछले एक महीने से वो शोल्डर इंजरी के कारण एक्शन से बाहर चल रही हैं. उनकी वापसी को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहा है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि उनकी WWE Clash in Italy 2026 में वापसी हो सकती है. ये भी कहा गया कि वो आगामी Raw के एपिसोड में एंट्री कर सकती हैं. हालांकि, अब उनकी वापसी को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है. वो Clash in Italy 2026 में नहीं आने वाली हैं.

WWE स्टार स्टेफनी वकेर को लेकर अपडेट

दरअसल 27 अप्रैल को Raw के एपिसोड में बैकस्टेज स्टेफनी वकेर के ऊपर रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज ने हमला कर दिया था. इस वजह से स्टेफनी को चोट लग गई. बाद में कमेंटेटर माइकल कोल ने बताया कि वो शोल्डर इंजरी से जूझ रही हैं. PWInsider ने अपनी रिपोर्ट में स्टेफनी को लेकर अपडेट दिया है. कहा गया है कि स्टेफनी यूरोप दौरे पर नहीं गई हैं. इसका मतलब साफ है कि वो Clash in Italy 2026 और Raw के एपिसोड में वापसी नहीं करेंगी. ये कहीं ना कहीं बुरी खबर स्टेफनी के फैंस के लिए है.

Advertisment

WWE WrestleMania 42 में लगा था झटका

WrestleMania 42 में स्टेफनी वकेर ने वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप लिव मॉर्गन के खिलाफ डिफेंड की थी. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ था. वहां पर स्टेफनी को मॉर्गन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. मॉर्गन ने साल की शुरुआत में वुमेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर स्टेफनी को अपने विरोधी के रूप में चुना था. वैसे स्टेफनी और मॉर्गन के बीच आगे जाकर रीमैच देखने को मिल सकता है. WWE ने इस बात के संकेत दे दिए हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ