5 कारण क्यों Roman Reigns की WWE Clash in Italy 2026 में Jacob Fatu के खिलाफ जीत होनी चाहिए

WWE Clash in Italy 2026 में रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. दोनों के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच होगा. कुछ कारणों से इस तगड़े मुकाबले में रेंस की जीत होनी चाहिए. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
WWE Clash in Italy 2026

Roman Reigns Match: WWE Clash in Italy 2026 में सबसे बड़ा मैच रोमन रेंस का होगा. वो ट्राइबल कॉम्बैट मैच में जेकब फाटू के खिलाफ अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे. हाल ही में हुए बैकलैश इवेंट में रेंस ने फाटू को हराकर टाइटल रिटेन किया था. इनके बीच रीमैच बुक किया गया है. मैच में बवाल होना पक्का है. कुछ अन्य स्टार्स की दखलअंदाजी भी हो सकती है. यहां हम पांच कारणों की बात करेंगे कि क्यों मुकाबले में रोमन को जीत मिलनी चाहिए.

विज्ञापन

बिजनेस को देखते हुए

बिजनेस को देखते हुए2 / 6

रोमन रेंस का WWE में बहुत बड़ा नाम है. वो कंपनी के एक ब्रांड हैं. रेसलमेनिया 42 के बाद वो लगातार रेड ब्रांड के एपिसोड में आए हैं. इन शोज की व्यूअरशिप भी तगड़ी रही है. रेंस अगर टाइटल हारेंगे तो फिर वो लगातार नहीं बने रहेंगे. इससे कंपनी को नुकसान ही होगा. बिजनेस को देखते हुए रेंस को Clash in Italy 2026 में जीत दर्ज करनी चाहिए.

विज्ञापन

जेकब फाटू नहींं उठा पाएंगे भार

जेकब फाटू नहींं उठा पाएंगे भार3 / 6

जेकब फाटू को मेन रोस्टर में आए हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है. अभी उन्हें खुद के ऊपर और ज्यादा का करने की जरूरत है. इतनी जल्दी वो वर्ल्ड चैंपियनशिप का भार अपने कंधे पर नहीं उठा पाएंगे. टाइटल के साथ खुद को फैंस के साथ बनाए रखना बहुत बड़ी चुनौती होती है. ये काम रोमन रेंस अच्छे से कर सकते हैं. इस वजह से भी Clash in Italy 2026 में रेंस की जीत होनी चाहिए.

ब्लडलाइन की कहानी बरकरार रखने के लिए

ब्लडलाइन की कहानी बरकरार रखने के लिए4 / 6

WWE ने एक बार फिर ब्लडलाइन की कहानी शुरू कर दी है. इस वजह से ही जेकब फाटू और रोमन रेंस की दुश्मनी चल रही है. इसमें द उसोज़ भी शामिल हैं. अगर WWE Clash in Italy 2026 में रोमन हार गए, तो फिर ब्लडलाइन की कहानी खत्म हो जाएगी. इसे बरकरार रखने के लिए रेंस की वहां पर जीत होनी चाहिए.

विज्ञापन

जेकब फाटू के फ्यूचर के लिए

जेकब फाटू के फ्यूचर के लिए5 / 6

रोमन रेंस के साथ जिन स्टार्स ने काम किया है वो आज बड़ा नाम बना चुके हैं. जेकब फाटू के साथ भी आगे ऐसा हो सकता है. फाटू हारने के बाद रोमन को एक्नॉलेज कर उनकी सेवा करेंगे. मैच में शर्त भी रखी गई है. इससे आगे जाकर फाटू को रोमन के साथ काम करने का मौका मिलेगा. ये चीज उनके फ्यूचर के लिए बढ़िया रहेगी. इस कारण से भी रोमन का जीतना जरूरी है.

टाइटल रन हो जाएगा खराब

टाइटल रन हो जाएगा खराब6 / 6

रोमन रेंस को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है. पिछले महीने ही रेसलमेनिया में उन्होंने टाइटल अपने नाम किया था. रेंस को अपना टाइटल रन शानदार बनाने के लिए WWE Clash in Italy 2026 में जीत हासिल करनी होगी. अगर वो हारते हैं, तो मामला खराब हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन