5 चौंकाने वाली चीजें जो WWE Clash in Italy 2026 में The Rock वापस आकर कर सकते हैं, क्या Roman Reigns के साथ होगा धोखा?

WWE Clash in Italy 2026 बहुत ही जबरदस्त होने वाला है. फैंस को वहां पर बड़े मैच देखने को मिलेंगे. कुछ स्टार्स की वापसी भी हो सकती है, जिनमें से एक द रॉक भी है. रॉक इटली में आकर कुछ चौंकाने वाली चीजें कर सकते हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
WWE Clash in Italy 2026

The Rock Return: WWE Clash in Italy 2026 में पांच मुकाबले होने वाले हैं. इटली में पहली बार WWE द्वारा प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन कराया जा रहा है. इस वजह से सरप्राइज मिलने भी तय हैं. कहा जा रहा है कि कुछ बड़े स्टार्स वहां पर दस्तक दे सकते हैं. इनमें सबसे बड़ा नाम द रॉक का सामने आ रहा है. रॉक लंबे समय से टीवी पर नज़र नहीं आए हैं. यहां हम पांच चौंकाने वाली चीजों के बारे में बात करेंगे जो Clash in Italy 2026 में वापसी के बाद रॉक कर सकते हैं.

विज्ञापन

रोमन रेंस को धोखा

रोमन रेंस को धोखा2 / 6

WWE Clash in Italy 2026 में द रॉक आकर रोमन रेंस को धोखा भी दे सकते हैं. रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. दोनों के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच होने वाला है. रेंस को रॉक वहां पर बड़ा झटका देकर उनके ऊपर हमला कर सकते हैं.

विज्ञापन

उला-फाला पहना सकते हैं.

उला-फाला पहना सकते हैं. 3 / 6

उम्मीद के मुताबिक WWE Clash in Italy 2026 में जेकब फाटू के ऊपर रोमन रेंस जीत हासिल कर लेंगे. इसके बाद रेंस को उला-फाला पहनाने के लिए द रॉक एंट्री कर सकते हैं. पिछले साल की शुरुआत में भी उन्होंने ऐसा ही किया था. रेंस को उला-फाला पहनाने के लिए वो Raw में आए थे.

कोई ब्लॉकबस्टर ऐलान

कोई ब्लॉकबस्टर ऐलान4 / 6

द रॉक कब क्या कर दें किसी को कुछ पता नहीं होता है. WWE Clash in Italy 2026 में भी वो अपने एक्शन से चौंका सकते हैं. रॉक आकर WWE से जुड़ा कोई ब्लॉकबस्टर ऐलान कर सकते हैं. रॉक फैंस को चौंकाते हुए एक बार फिर लाइमलाइट में आ सकते हैं.

विज्ञापन

रिटायरमेंट की घोषणा

रिटायरमेंट की घोषणा5 / 6

WWE Clash in Italy 2026 में द रॉक आकर अपने रिटायरमेंट का ऐलान भी कर सकते हैं. इस चीज की संभावनाएं भी हैं. वो अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. अब उनके लिए रिंग आकर मैच लड़ना बहुत मुश्किल काम है. ऐसे में वो बड़ा कदम उठा सकते हैं.

रोमन रेंस को चुनौती

रोमन रेंस को चुनौती6 / 6

रोमन रेंस और द रॉक के बीच ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. अभी तक इसे बुक नहीं किया गया है. WWE Clash in Italy 2026 में रॉक आकर रेंस को मुकाबले के लिए चुनौती दे सकते हैं. आगे जाकर इनके बीच समरस्लैम में मैच बुक किया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन