'WWE में आखिरी रात थी', Backlash 2026 में भयंकर हमले के बाद Roman Reigns की आई पहली प्रतिक्रिया

WWE Backlash 2026 में रोमन रेंस ने जेकब फाटू को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रिटेन की. मैच के बाद फाटू ने रेंस के ऊपर जानलेवा हमला किया. इस पर अब रेंस की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

WWE

रोमन रेंस का बड़ा बयान

Roman Reigns Sent Message: रोमन रेंस के लिए WWE Backlash 2026 ज्यादा खास नहीं रहा. मेन इवेंट में जेकब फाटू के खिलाफ उन्होंने अपना टाइटल दांव पर लगाया. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. रेंस ने बड़ी मुश्किल से टाइटल को रिटेन किया. फाटू हार मानने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे. मैच के बाद फाटू ने रोमन का बुरा हाल कर दिया. फाटू झुकने के लिए तैयार नहीं हैं. उन्होंने रेफरी और WWE ऑफिशियल्स पर भी हमला किया. खैर शो के बाद रेंस ने फाटू को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन

जेकब फाटू को लेकर रोमन रेंस का बयान

रोमन रेंस और जेकब फाटू ने एक-दूसरे के ऊपर खूब अटैक किया. दोनों ने कई बार किकआउट भी किया. फाटू ने रेंस को बहुत बार टोंगन डेथ ग्रिप मूव में फंसाने की कोशिश भी की. रेंस ने फाटू को टर्नबकल पर भी पटका. इसका फायदा ही उन्हें मिला. रेंस ने स्पीयर लगाकर पिन करते हुए जीत हासिल की. मैच के बाद अचानक फाटू ने रेंस पर हमला कर दिया. उन्होंने बहुत बार टोंगन डेथ ग्रिप मूव लगाकर रेंस का बुरा हाल कर दिया. उन्होंने रेफरी को भी समोअन ड्रॉप दिया. इसके अलावा अन्य कर्मचारियों पर भी हमला किया. शो खत्म होने के बाद कैथी कैली ने रेंस का इंटरव्यू लिया. रेंस ने दावा किया कि फाटू कंपनी में रहने लायक नहीं हैं. रेंस ने फाटू को संदेश देते हुए कहा कि WWE में फाटू की ये अंतिम रात थी.

विज्ञापन

क्या WWE Clash in Italy 2026 में होगा बड़ा मैच?

WWE Clash in Italy 2026 का आयोजन 31 मई को होने वाला है. इटली में पहली बार WWE द्वारा प्रीमियम लाइव इवेंट कराया जाएगा. रोमन रेंस भी इस शो में कम्पीट करने वाले हैं. जेकब फाटू ने रेंस के ऊपर हमला कर ये बता दिया है कि राइवलरी अभी खत्म नहीं हुई है. Clash in Italy 2026 में दोनों के बीच रीमैच हो सकता है. फाटू इतनी जल्दी रेंस का पीछा नहीं छोड़ने वाले हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ