WWE Raw में मैच के दौरान खतरनाक चोट का शिकार हुआ फेमस स्टार, John Cena को रिटायर करने का टूटा सपना

WWE Raw के एपिसोड में जॉन सीना के लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट के तहत दूसरे राउंड का मुकाबला हुआ. इसमें एक स्टार को इंजरी का सामना करना पड़ा, जिस वजह से मैच को रद्द करना पड़ा.

WWE - 2025-11-25T115958.073

WWE

Raw Match: WWE Raw के एपिसोड में इस हफ्ते काफी कुछ हुआ. जॉन सीना के लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट को आगे बढ़ाया गया. पेंटा और सोलो सिकोआ के बीच क्वार्टर फाइनल मैच हुआ. पेंटा ने पहले राउंड में फिन बैलर को हराया था. वहीं सिकोआ ने डॉल्फ जिगलर को मात दी थी. खैर पेंटा और सिकोआ का मैच पूरा नहीं हो पाया. पेंटा को बीच मैच में ही इंजरी का सामना करना पड़ा. इस वजह से मैच को रद्द कर दिया गया. पूर्व ट्राइबल चीफ सिकोआ को आसानी से जीत मिल गई.

विज्ञापन

WWE स्टार पेंटा को नहीं मिली सफलता

लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में गुंथर और कार्मेलो हेज के बीच भी मैच हुआ था. दोनों ने जबरदस्त मैच फैंस को दिया. अंत में द रिंग जनरल ने बड़ी मुश्किल से जीत दर्ज की. टूर्नामेंट आगे बढ़ा और पेंटा ने दूसरे राउंड में सोलो सिकोआ का सामना किया. सिकोआ के साथ टाला टोंगा भी मौजूद थे. शुरुआत में पेंटा का कंट्रोल देखने को मिला था. ऐसा लगा था कि वह अगले राउंड में पहुंच जाएंगे लेकिन यह नहीं हो पाया. बैरीकेड के टॉप से एक गलत मूव पेंटा ने सोलो को लगाया. इस दौरान उनकी लैंडिंग गलत हो गई. कमेंटेटर ने बताया कि शायद उनके कंधे में चोट लग गई. पेंटा इसके बाद मैच नहीं लड़ पाए और मजबूरन उन्हें वहां से हटना पड़ा. पेंटा का अब जॉन सीना को रिटायर करने का सपना टूट गया है.

विज्ञापन

WWE Raw के मेन इवेंट में क्या हुआ?

Raw के मेन इवेंट में द उसोज़ का मुकाबला ड्रू मैकइंटायर और लोगन पॉल के साथ हुआ. यह वॉरगेम्स एडवांटेज मैच था. मुकाबले में तगड़ा एक्शन दिखा. ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर ने दखलअंदाजी की. इनसे निपटने के लिए सीएम पंक और कोडी रोड्स आए. रिंग के अंदर लोगन ने जिमी को रोलअप किया और जीत दर्ज की. रोमन रेंस ने भी आकर हील स्टार्स को धराशाई किया. अंत में ब्रॉक लैसनर आए और फिर दोनों टीमों के बीच तगड़ा ब्रॉल हुआ.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ