WWE में एंट्री के दौरान स्टेज पर पीठ के बल बुरी तरह गिरे Brock Lesnar, हजारों फैंस के बीच हुई बेइज्जती

WWE Raw के एपिसोड का सफल समापन हो गया है. ब्रॉक लैसनर ने भी मेन इवेंट में एंट्री की. इस दौरान उनके साथ एक बड़ी घटना घटी, जो रेसलिंग वर्ल्ड में चर्चा का विषय बन गई.

WWE - 2025-11-25T100657.279

ब्रॉक लैसनर

Brock Lesnar: WWE Survivor Series 2025 से पहले Raw का अंतिम एपिसोड खत्म हो गया है. शो में कुछ मजेदार चीजें देखने को मिलीं. मेन इवेंट में काफी बवाल मचा. ब्रॉक लैसनर भी आए लेकिन उनसे बड़ी गलती हो गई. शायद ही इसके बारे में किसी ने सोचा होगा. लैसनर ने जब एंट्री की तो वह एक्शन के दौरान गिर गए. द बीस्ट बड़े स्टार हैं और अपने अनुभव को देखते हुए उन्होंने तुरंत ही मामले को संभाल लिया.

विज्ञापन

WWE Raw में ब्रॉक लैसनर के साथ हुई बड़ी घटना

Raw के मेन इवेंट में द उसोज़ और लोगन पॉल-ड्रू मैकइंटायर के बीच वॉरगेम्स एडवांटेज मैच हुआ. मुकाबला काफी तगड़ा रहा. ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर ने मैच में दखलअंदाजी की. इनसे निपटने के लिए कोडी रोड्स और सीएम पंक आए. हालांकि, मुकाबले में उसोज़ को हार का सामना करना पड़ा. रोमन रेंस ने एंट्री की. उन्होंने विज़न के चारों सदस्यों को जबरदस्त अंदाज में सुपरमैन पंच लगाया. बेबीफेस टीम का दबदबा देखने को मिला. वहीं हील स्टार्स रिंग के बाहर खड़े थे.

विज्ञापन

अचानक ब्रॉक लैसनर का म्यूजिक बजा. द बीस्ट ने एंट्री की और उनके साथ पॉल हेमन भी थे. लैसनर अपनी खास स्ट्रट और पायरो के साथ आए. जैसे ही वह स्टॉम्प मारने वाले थे उनका पांव लड़खड़ा गया और वह पीठ के बल गिर गए. यह घटना इतनी मजेदार थी कि लैसनर भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए. लैसनर हमेशा गंभीर रहते हैं लेकिन इस बार उनका कैरेक्टर में बदलाव देखने को मिला.

ये भी पढ़ें:-WWE में Roman Reigns ने टाइटल के लिए भरी हुंकार, कंपनी के टॉप 2 वर्ल्ड चैंपियन को ललकारा

विज्ञापन

WWE Survivor Series 2025 में होगा बड़ा मैच

Survivor Series 2025 का आयोजन 29 नवंबर को होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. वहां पर होने वाले मेंस वॉरगेम्स पर सभी की नजरें टिकी हैं. सीएम पंक की टीम का मुकाबला द विज़न के साथ होने वाला है. पंक की टीम में उनके अलावा रोमन रेंस, द उसोज़ और कोडी रोड्स हैं. वहीं विज़न ग्रुप में ब्रॉक लैसनर, ब्रॉन्सन रीड, ब्रॉन ब्रेकर, ड्रू मैकइंटायर और लोगन पॉल शामिल हैं. इस मैच के बहुत ही तगड़े होने की उम्मीद है. रोमन और लैसनर की वजह से काफी रोमांच बढ़ गया है.

ये भी पढ़ें:-WWE Raw रिजल्ट्स, 24 नवंबर, 2025: Roman Reigns और Brock Lesnar ने मचाई तबाही, मेन इवेंट में अफरातफरी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ