WWE स्टेज पर पीठ के बल बुरी तरह गिरे Brock Lesnar को लेकर Paul Heyman का आया रिएक्शन, वजह का किया खुलासा

WWE Raw में एंट्री के वक्त ब्रॉक लैसनर फिसल कर गिर गए थे. उन्होंने अपने ही अंदाज में इस चीज को संभाला. अब इस पर पॉल हेमन का बयान भी सामने आ गया है.

WWE - 2025-11-27T082831.551

WWE

Brock Lesnar: WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड जबरदस्त रहा. फैंस को तगड़े मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. मेन इवेंट में द उसोज़ का मुकाबला ड्रू मैकइंटायर और लोगन पॉल से हुआ. मैकइंटायर और लोगन ने जीत दर्ज की. इस दौरान ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर ने भी दखल दिया. इनसे निपटने के लिए सीएम पंक और कोडी रोड्स आए. रोमन रेंस ने भी एंट्री. उन्होंने हील स्टार्स को धराशाई किया. अंत में पॉल हेमन के साथ ब्रॉक लैसनर आए. लैसनर एंट्री के दौरान स्टेज पर फिसल कर गिर गए थे. यह बात रेसलिंग वर्ल्ड में चर्चा का विषय बन गई. अब इस पर पॉल हेमन ने अपना बयान दिया है.

विज्ञापन

WWE हॉल ऑफ फेमर ने क्या कहा?

पॉल हेमन ने ESPN First Take को अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर ब्रॉक लैसनर को लेकर उन्होंने कहा,”मुझे लगता है कि यह एक ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम मूव है. ऐसा इसलिए क्योंकि हम सभी खेल में किसी ना किसी मोड़ पर लड़खड़ाते हैं. हम सभी ऐसा करते हैं. ऐसा कोई नहीं है जो लाइफ में लड़खड़ाता ना हो. ब्रॉक लैसनर ने फंबल को टचडाउन में बदल दिया. वह द बीस्ट हैं. उनके जैसा कोई नहीं है. वह बेमिसाल हैं. स्टेज पर पानी था. फिसलते हैं, गिरते हैं, ऊपर आते हैं और फिर मुस्कुराते हुए रिंग में जंग के लिए उतर आते हैं. लैसनर के अलावा और कौन ऐसा कर सकता है.”

विज्ञापन

मेन इवेंट में हुआ बवाल

WWE Raw के मेन इवेंट के अंत में हील और बेबीफेस स्टार्स के बीच तगड़ा ब्रॉल हुआ. सभी एक-दूसरे पर टूट पड़े थे. इनके बीच होने वाला वॉरगेम्स मैच अब काफी तगड़ा होने वाला है. शो ऑफ-एयर होने के बाद भी बवाल हुआ. बेबीफेस टीम ने लोगन पॉल की हालत खराब की. रोमन रेंस, जे उसो, कोडी रोड्स और सीएम पंक ने प्राइम की बोतलों के साथ जश्न मनाया. साथ ही साथ लोगन के ऊपर ड्रिंक भी डाल दी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ