WWE में 2026 King and Queen of the Ring के फाइनल की जंग हुई तय, इन स्टार्स के पास ताज पहनने सुनहरा मौका

WWE में बहुत जल्द 2026 King and Queen of the Ring टूर्नामेंट का फाइनल होने वाला है. 27 जून को सऊदी अरब में तगड़े मुकाबले होंगे. किन स्टार्स के बीच मैच होगा, ये भी तय हो गया है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE

(Photo: WWE.com)

WWE King and Queen of the Ring: WWE में 2026 King and Queen of the Ring टूर्नामेंट समाप्ति की ओर है. पिछले कुछ हफ्तों में मेंस और वुमेंस डिवीजन में तगड़े मुकाबले देखने को मिले. सभी स्टार्स ने फाइनल में पहुंचने की पूरी कोशिश की. आपको बता दें कि फाइनल मुकाबले 27 जून को सऊदी अरब में होने वाले नाइट ऑफ चैंपियंस में होने वाले हैं. दो मुकाबलों में ताबड़तोड़ एक्शन होने वाला है. फैंस इनके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. खास बात ये है कि जो भी विजेता बनेगा उसे समरस्लैम 2026 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलेगा.

विज्ञापन

किसके बीच होगा King of the Ring का फाइनल मैच?

King of the Ring टूर्नामेंट का फाइनल मैच ओबा फेमी और जे उसो के बीच तय हुआ है. फेमी ने इस हफ्ते Raw के एपिसोड में डॉमिनिक मिस्टीरियो को सेमीफाइनल मैच में हराया था. फेमी के सामने मिस्टीरियो बिल्कुल भी टिक नहीं पाए. वहीं SmackDown में रोमन रेंस के भाई जे उसो ने जे’वॉन एवंस को मात दी. वैसे मैच में एवंस ने तगड़ा प्रदर्शन किया था. वो जीत डिजर्व करते थे, लेकिन कंपनी का प्लान शायद कुछ और है. फेमी और उसो के बीत शानदार मैच होगा. उसो जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि नाइट ऑफ चैंपियंस में ब्रॉक लैसनर आकर फेमी का काम खराब कर सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों Roman Reigns का WWE Night of Champions 2026 में मैच बुक ना करना Triple H की बड़ी गलती है

किसके बीच होगा Queen of the Ring का फाइनल मैच?

Queen of the Ring टूर्नामेंट का फाइनल मैच इयो स्काई और वुमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन के खिलाफ होगा. Raw के एपिसोड में इयो ने राकेल रॉड्रिगेज को शानदार मैच में हराया था. वहीं SmackDown में मॉर्गन ने शार्लेट फ्लेयर को मात दी. वैसे मॉर्गन के फाइनल में पहुंचने से कोई भी खुश नहीं है. वो मौजूदा चैंपियन हैं. रेसलमेनिया 42 में चैंपियन बनने के बाद से उन्होंने अपने टाइटल रन को एक बार फिर भी डिफेंड नहीं किया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WWE में बाल-बाल बचा Brock Lesnar का 24 साल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, इतिहास रचने से चूका फेमस स्टार

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ