5 कारण क्यों Roman Reigns का WWE Night of Champions 2026 में मैच बुक ना करना Triple H की बड़ी गलती है

WWE Night of Champions 2026 का आयोजन कुछ ही दिन बाद सऊदी अरब में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. रोमन रेंस का जलवा वहां पर देखने को नहीं मिलने वाला है. कुछ कारणों से ट्रिपल एच ने ये बहुत बड़ी गलती की है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE Night of Champions 2026: WWE Night of Champions 2026 को लेकर फैंस में उत्साह बना हुआ है. 27 जून को सऊदी अरब में ताबड़तोड एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी ने छह मैचों का ऐलान किया है. चौंकाने वाला बात ये है कि रोमन रेंस इस इवेंट का हिस्सा नहीं हैं. वो सऊदी अरब में कम्पीट नहीं करने वाले हैं. कहीं ना कहीं ये फैंस के लिए बुरी खबर है. यहां हम पांच कारणों की बात करेंगे कि क्यों रेंस का Night of Champions 2026 में मैच बुक ना करना ट्रिपल एच की बड़ी गलती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

व्यूअरशिप में कमी

व्यूअरशिप में कमी2 / 6

रेसलमेनिया 42 में चैंपियन बनने के बाद से रोमन रेंस छाए हुए हैं. वो लगातार टीवी पर बन रहे हैं. बैकलैश और क्लैश इन इटली को भी उनकी वजह से सफलता मिली. कुल मिलाकर देखा जाए तो कंपनी फायदे में रही है. हालांकि, नाइट ऑफ चैंपियंस को झटका लग सकता है. रेंस के ना होने से व्यूअरशिप में कमी आ सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

दर्शकों का उत्साह

दर्शकों का उत्साह3 / 6

सऊदी अरब में हमेशा टॉप स्टार परफॉर्म करते हैं. इस बार ऐसा नहीं दिख रहा है. कोई पुराना रेसलर शो में मौजूद नहीं रहेगा. रोमन रेंस होते तो दर्शकों का उत्साह बने रहता, लेकिन ऐसा नहीं है. इस वजह से भी ट्रिपल एच ने उनका मैच बुक ना कर बड़ी गलती की है. (Photo: WWE.com)

टिकटों की बिक्री

टिकटों की बिक्री4 / 6

हाल ही में एक रिपोर्ट में खबर आई थी कि नाइट ऑफ चैंपियंस के लिए टिकटों की बिक्री में कमी आई है. अगर रोमन रेंस को ट्रिपल एच ने बुक किया होता तो शायद ऐसी खबरें नहीं आतीं. रोमन बहुत बड़े ब्रांड है. उनके नाम पर ही टिकट बिक जाते हैं. इस वजह से भी ट्रिपल एच ने बड़ी गलती की है.

विज्ञापन

ब्लडलाइन की स्टोरी पर पड़ सकता है असर

ब्लडलाइन की स्टोरी पर पड़ सकता है असर5 / 6

रोमन रेंस ने ब्डलाइन की स्टोरी फिर से शुरू कर दी है. हाल ही में उन्होंने अपनी टीम में जेकब फाटू को ऑफिशियल तौर पर ज्वाइन कराया है. कंपनी ने इनकी कहानी को अब और तेजी से आगे बढ़ाना चाहिए था. इसके लिए नाइट ऑफ चैंपियंस में रेंस का मैच बुक करना चाहिए था. ट्रिपल एच ने ऐसा नहीं किया. इससे ब्लडलाइन की स्टोरी अब धीमी पड़ सकती है. (Photo: WWE.com)

डील में हो सकती है गड़बड़ी

डील में हो सकती है गड़बड़ी6 / 6

नाइट ऑफ चैंपियंस में कोई भी बड़ा स्टार मौजूद नहीं है. सिर्फ सैथ रॉलिंस ही  हैं जो थोड़ा बहुत मेला लूट सकते हैं. उनके अलावा ज्यादातर नए स्टार हैं. ट्रिपल एच ने इस वजह से भी रोमन रेंस को बुक करना चाहिए था. द गेम की इस गलती से कंपनी और सऊदी अरब के बीच में हुई डील प्रभावित हो सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन