'Brock Lesnar को जान से मारने के लिए लडूंगा', WWE रेसलर ने द बीस्ट के साम्राज्य को खत्म करने की खाई कसम!

WWE Raw में पिछले हफ्ते ब्रॉक लैसनर ने वापसी की. उन्होंने ओबा फेमी की हालत खराब की. इस हफ्ते फेमी ने लैसनर को लेकर बड़े शब्दों का प्रयोग किया है. अब लैसनर की खैर नहीं है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

WWE

फेमस WWE स्टार का बयान

Brock Lesnar: WWE Clash in Italy 2026 से पहले Raw का अंतिम एपिसोड शानदार रहा. वहां पर बड़े सैगमेंट्स और मैच देखने को मिले. शुरुआत में पॉल हेमन आए. बाद में ओबा फेमी ने भी शिरकत की. फेमी ने Clash in Italy 2026 में लैसनर के खिलाफ होने वाले रीमैच को लेकर अपना बयान दिया. फेमी ने इस बार कड़े शब्दों का प्रयोग लैसनर के लिए किया है. फेमी ने लैसनर को तहस-नहस करने की ठान ली है. इस बार तो फेमी को देखकर पॉल हेमन भी डर गए थे.

विज्ञापन

WWE Raw में हुआ बड़ा सैगमेंट

पॉल हेमन ने आकर ओबा फेमी के ऊपर बयान दिया. उन्होंने कहा कि Clash in Italy 2026 में लैसनर की जीत होगी. इसके बाद लैसनर का वीडियो पैकेज दिखाया गया. लैसनर ने कहा कि उन्होंने फेमी से बदला लेने के लिए वापसी की है. तुरंत ही फेमी ने रिंग में एंट्री की. फेमी ने हेमन से कहा कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि वो लैसनर को दूसरी बार रिटायर करने के लिए तैयार हैं. फेमी ने कॉन्ट्रैक्ट को हेमन की छाती पर रखा और उस पर रीमैच के लिए साइन किए. फेमी ने अंत में कहा कि रेसलमेनिया 42 में वो लैसनर से जीतने के लिए लड़ रहे थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा. फेमी ने कहा कि वो Clash in Italy 2026 में वो लैसनर को जाने से मारने के लिए लड़ेंगे. फेमी की इन बातों से पता चलता है कि वो कितने गुस्से में हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Clash in Italy 2026 से पहले WWE में बड़ा उलटफेर, रातों-रात अचानक 28 साल का रेसलर बन गया चैंपियन

WWE Raw में ब्रॉक लैसनर ने की थी वापसी

ब्रॉक लैसनर ने रेसलमेनिया 42 में अपने जूते और दस्ताने उतार दिए थे. इसके बाद उन्होंने पॉल हेमन को गले लगाया और फैंस का अभिवादन किया. लैसनर ने बताया कि वो अब रिटायर हो रहे हैं. Raw का पिछले हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त रहा था. वहां पर लैसनर अचानक वापसी की और फेमी को चार एफ-5 लगाए. फेमी की हालत खराब हो गई थी. बाद में पॉल हेमन ने बताया कि लैसनर ने क्लैश इन इटली में रीमैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ