---विज्ञापन---

WWE angle-right

‘दूर रहो…’, खूबसूरत स्टार ने WWE दिग्गज से तोड़ी दोस्ती, SummerSlam में मिली हार का फोड़ा ठीकरा

SummerSlam में हार से निराश एक खूबसूरत सुपरस्टार ने WWE दिग्गज के साथ अपनी दोस्ती तोड़ने का फैसला कर लिया। यही नहीं, उन्होंने चैंपियनशिप नहीं जीत पाने का ठीकरा भी दिग्गज पर फोड़ा।

---विज्ञापन---

Lyra Valkyria-Bayley Friendship Ended: WWE SummerSlam 2025 के बाद Raw का एपिसोड धमाकेदार रहा। फैंस को यह एपिसोड पसंद आया और कुछ स्टार्स ने इसे यादगार बनाया। हालांकि, एक दिग्गज के लिए यह एपिसोड भूलने लायक रहा। खूबसूरत स्टार ने बेली के साथ अपनी दोस्ती तोड़ दी और SummerSlam में हुए चैंपियनशिप मैच में मिली हार का ठीकरा भी उनपर ही फोड़ा।

लायरा वैल्किरिया को SummerSlam 2025 में मिली हार

लायरा वैल्किरिया और बैकी लिंच के बीच SummerSlam 2025 नाइट 2 में विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच देखने को मिला था। यह मैच 25 मिनट तक चला और नो DQ, नो काउंटआउट लास्ट चांस शर्त होने की वजह से उन्होंने सारी हदें पार की। कई अलग-अलग हथियारों का उपयोग देखने को मिला। एक मौके पर बेली ने दखल दिया और लायरा की मदद करने की कोशिश की। उन्होंने बैकी पर हमला किया। यह चीज लायरा पर ही भारी पड़ी। द मैन ने फायदा उठाकर वैल्किरिया को हरा दिया और अपनी विमेंस आईसी चैंपियनशिप रिटेन की।

---विज्ञापन---

Raw में लायरा वैल्किरिया ने बेली से तोड़ी दोस्ती

Raw के एपिसोड में एक बैकस्टेज सैगमेंट देखने को मिला, जहां लायरा वैल्किरिया गुस्से से लाल नजर आईं। उन्होंने बेली को कंफ्रंट किया और उनसे दूर रहने की सलाह दी। लायरा साफ तौर SummerSlam में मिली हार की जिम्मेदार बेली को मान रही थीं। लायरा ने कहा, ‘हमारा हो चुका है। मैं कुछ नहीं सुनना चाहती। मुझे फर्क नहीं पता कि आप वहां क्या करने की कोशिश कर रही थीं। मैं बैकी लिंच को दोबारा चैंपियनशिप के लिए चैलेंज नहीं कर सकती। आप यह चीज नहीं समझेंगी। मैं आपकी दोस्त नहीं हूं। मुझे आपसे दुश्मनी भी नहीं रखनी। मेरे जीवन से दूर रहो।’

क्या होगा बेली और लायरा की स्टोरी में अगला कदम?

बेली और लायरा वैल्किरिया की दोस्ती का भले ही अभी अंत हो गया लेकिन उनकी दुश्मनी जारी रह सकती है। फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि लायरा या बेली में से कोई हील टर्न ले सकता है। इसके बाद दोनों Raw में कुछ समय तक आमने-सामने हो सकती है। बैकी लिंच इस स्टोरी से बाहर हो चुकी हैं। उनकी निकी बैला के साथ फ्यूड की शुरुआत हो गई है। ऐसे में बेली और लायरा के बीच स्टोरी आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- WWE को Brock Lesnar की वापसी से छप्परफाड़ फायदा, व्यूज की हुई बारिश, 12 घंटों में किया ये कारनामा

First published on: Aug 05, 2025 12:05 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola