यार हो तो WWE रेसलर Gunther जैसा, जेल की हवा खा रहे अपने दोस्त की कराई जमानत, फैंस का जीता दिल

WWE टीवी पर लंबे समय से गुंथर विलेन की भूमिका निभा रहे हैं. वो अपने विरोधियों पर बिल्कुल भी रहम नहीं खाते हैं. अब उन्होंने असल जिंदगी में एक ऐसा काम किया है जिसके बारे में जानकर आप भी उनकी तारीफ करेंगे. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE

गुंथर ने जीता दिल

GUNTHER: हाल ही में WWE स्टार लुडविग काइजर काफी चर्चा में रहे. दरअसल उन्हें पुलिस ने फ्लोरिडा में गिरफ्तार किया गया था. उनके ऊपर सरेआम गुंडागर्दी और मारपीट का आरोप लगाया गया था. हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा भी कर दिया. मौजूदा समय में काइजर एल ग्रांडे अमेरिकानो नाम से काम कर रहे हैं. खैर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है. काइजर के जमानत देने वाले शख्स कोई और नहीं बल्कि WWE के करियर किलर गुंथर हैं. रिपोर्ट में इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. गुंथर ने अपनी पक्की दोस्ती निभाई है.

विज्ञापन

WWE स्टार गुंथर ने जीता दिल

आप सभी जानते हैं कि गुंथर और लुडविग काइजर ने इम्पीरियम ग्रुप में साथ में लंबे समय तक काम किया. इनके साथ विंची भी शामिल थे. गुंथर की मेन रोस्टर में सफलता के पीछे दोनों स्टार्स का अहम रोल रहा. खासतौर पर काइजर ने उनका बहुत साथ दिया. गुंथर और काइजर ने अपनी दोस्ती के बहुत किस्से सुनाए हैं. दोनों की दोस्ती के बारे में पूरी दुनिया को पता है. गुंथर ने इस बार असली दोस्ती निभाई है. उन्होंने काइजर को अकेले नहीं छोड़ा. अदालत के दस्तावेजों से बड़ा खुलासा हुआ है. मारपीटे के मामले में जेल के अंदर गए काइजर को गुंथर ने जमानत पर छुड़ाया. रिपोर्ट के मुताबिक गुंथर ने 20 मई को काइजर की जमानत राशि के लिए 500 डॉलर के दो चैक दिए थे. गुंथर ने WWE टीवी पर अभी तक विलेन का रोल निभाया है. असल जिंदगी में वो काइजर और फैंस के लिए हीरो बन चुके हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WWE रिंग में फिर दिखेगा ‘कोबरा’ का कहर! Triple H ने 6 साल बाद दिग्गज की वापसी का धांसू प्लान किया तैयार

गुंथर बन सकते हैं चैंपियन

Clash in Italy 2026 का आयोजन 31 मई को इटली में होने वाला है. पूरी दुनिया इसके लिए तैयार है क्योंकि इटली में पहली बार प्रीमियम लाइव इवेंट हो रहा है. गुंथर भी वहां पर एक्शन में दिखेंगे. कोडी रोड्स उनके खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड करने वाले हैं. कहा जा रहा है कि इस बार कोडी की बादशाहत को गुंथर खत्म कर सकते हैं. द रिंग जनरल नए चैंपियन बन सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ