WWE रिंग में फिर दिखेगा ‘कोबरा’ का कहर! Triple H ने 6 साल बाद दिग्गज की वापसी का धांसू प्लान किया तैयार
WWE Clash in Italy 2026 के आयोजन में अब कुछ ही समय बचा हुआ है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. रिपोर्ट के मुताबिक शो में एक दिग्गज की धमाकेदार वापसी हो सकती है. अगर ऐसा हुआ तो ये बहुत बड़ा सरप्राइज होगा. आइए आपको बताते हैं कि किसकी एंट्री हो सकती है.

WWE Clash in Italy 2026: इटली की धरती पर पहली बार WWE का प्रीमियम लाइव इवेंट होने जा रहा है. हर कोई इसे लेकर उत्साहित है. कंपनी ने पांच धमाकेदार मैचों का ऐलान भी कर दिया है. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गज वहां पर कम्पीट करते हुए दिखेंगे. इनके बड़े मैच बुक किए गए हैं. ट्रिपल एच ने कह दिया है कि इटली में कंपनी इतिहास रचने के लिए तैयार है. अब खबर आ रही है कि एक दिग्गज Clash in Italy 2026 में धमाकेदार वापसी हो सकती है.
Clash in Italy 2026 में किसकी होगी वापसी?
2 / 6सेंटिनो मारेला का नाम आप सभी ने सुना होगा. उन्होंने 11 साल तक WWE में लगातार काम किया. उनके कैरेक्टर की हमेशा तारीफ की जाती थी. उनका फिनिशिंग मूव द कोबरा भी काफी फेमस रहा. इससे सभी डरते थे. आपको बता दें Clash in Italy 2026 में मारेला की वापसी हो सकती है.
रिपोर्ट में आई अहम खबर
3 / 6Clash in Italy 2026 का आयोजन 31 मई को होने वाला है. इसे लेकर सभी उत्साहित हैं. Fightful Select की रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल में एक प्रस्ताव रखा गया था, जिसमें Clash in Italy 2026 में सेंटिनो मारेला के शामिल होने के लिए कहा गया था. ट्रिपल एच भी बैकस्टेज इस चर्चा का हिस्सा बने थे.
6 साल बाद होगी वापसी
4 / 6सेंटिनो मारेला को 2016 में WWE से रिलीज कर दिया गया था. इसके बाद मारेला ने इंडिपेंडेंट सर्किट में खूब काम किया. मारेला 2020 के रॉयल रंबल में आए थे. इसके बाद से वो मेन रोस्टर में नहीं दिखे हैं. उन्होंने हाल ही में NXT में भी परफॉर्म किया. वो TNA में भी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं. अगर Clash in Italy 2026 में मारेला आते हैं, तो ये उनकी मेन रोस्टर प्रोग्रामिंग में छह साल बाद पहली एंट्री होगी.
NXT में किया परफॉर्म
5 / 615 फरवरी 2025 को NXT Vengeance Day पर मारेला ने WWE में ऑन-स्क्रीन वापसी की थी. 27 मई को माइक सेंटाना और TNA वर्ल्ड चैंपियन ट्रिक विलियम्स के बीच टाइटल मैच का ऐलान हुआ था. बाद में माइक का मुकाबला ईथन पेज के साथ भी हुआ था. उन्होंने लंबे समय बाद WWE में मैच लड़ा था.
Clash in Italy 2026 में मिल सकता है तोहफा
6 / 6Clash in Italy 2026 में सेंटिनो मारेला आ गए तो मजा आ जाएगा. फैंस उन्हें देखकर खुश हो जाएंगे. हो सकता है कि वो फिर कुछ साल तक एक्टिव होकर काम करें. 2-3 साल WWE में काम करने के बाद वो रिटायरमेंट ले सकते हैं. देखना होगा कि वो Clash in Italy 2026 में एंट्री करेंगे या नहीं.