John Cena: WWE में 2025 जॉन सीना के लिए शानदार रहा. उनका रिटायरमेंट टूर चला. अपने कुछ पुराने विरोधियों का उन्होंने सामना किया. सीना ने दिसंबर में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा था. इसके बाद से वो इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आए. सीना से कई बार इंटरव्यू में वापसी के बारे में पूछा है, लेकिन वो मना कर देते हैं. हालांकि, बीच-बीच में उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. खैर सीना ने इस बार एक बड़ा खुलासा किया. सीना ने WWE में इन-रिंग एक्शन में वापसी की शर्त सामने रखी है.
WWE दिग्गज जॉन सीना का बड़ा बयान
US Magazine को हाल ही में जॉन सीना ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उनसे रिंग में वापसी के बारे में पूछा गया. दिग्गज ने कहा कि अगर उन्हें बड़ी रकम का ऑफर मिलेगा तो वो आ जाएंगे. सीना ने कहा, ”मुझे इस पर कुछ भी कहना पसंद नहीं है. कभी नहीं, एक मजबूत शब्द है. अगर कोई मुझे रिंग में मैच के लिए वापस लाने की कोशिश करता है, तो ये उसके लिए आत्महत्या जैसा होगा. मैं तो सच में ऐसा ही मानता हूं. अगर आप पैसे बर्बाद करने का काम कर रहे हैं, तो मैं रिंग में वापस आने के लिए तैयार हूं.”
ये भी पढ़ें: WWE के 5 दिग्गज, जिनके हाथों गई अपनों की जान! गंभीर आरोपों से हिल गया था रेसलिंग जगत
जॉन सीना को अंतिम मैच में मिली हार
जॉन सीना ने पिछले साल 13 दिसंबर को अपने करियर का आखिरी मैच गुंथर के खिलाफ लड़ा था. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ था. सीना को अंतिम मैच में टैपआउट के जरिए हार का सामना करना पड़ा था. उनकी हार के बाद फैंस बहुत दुखी हो गए थे. किसी को भरोसा नहीं हुआ कि वो टैपआउट से हारे. मैच के बाद उन्हें विदाई दी गई. ट्रिपल एच सहित पूरे रोस्टर ने बाहर आकर उन्हें सम्मान दिया. कोडी रोड्स और सीएम पंक ने उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप भी दी.
ये भी पढ़ें: Roman Reigns के भाई का महामुकाबला, WWE चैंपियन को मिलेगी चुनौती, जानिए SmackDown में इस हफ्ते क्या होगा?
संबंधित खबरें
WWE Raw में इस हफ्ते आएगा रोमन का तूफान, इन 3 चीजों से उड़ा सकते है होश
5 days agoभारतीय रेसलर ने रोमन के Crown Jewel में होने वाले मैच का नतीजा किया लीक
6 days agoRoman Reigns से लेकर Sami Zayn तक…WWE के सभी मौजूदा चैंपियंस की पूरी लिस्ट
7 days agoWWE WrestleMania 43 के 3 सबसे भयानक मैचों का हुआ खुलासा
7 days agoएक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
8 days agoRoman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
8 days agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
9 days agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
9 days agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
11 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines