Roman Reigns के भाई का महामुकाबला, WWE चैंपियन को मिलेगी चुनौती, जानिए SmackDown में इस हफ्ते क्या होगा?
WWE SmackDown के शो पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस को वहां पर तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. कुछ धमाकेदार मैचों का ऐलान पहले ही कर दिया गया है. कुछ स्टार्स की इस बार वापसी भी हो सकती है. जानिए कौन से मुकाबले ब्लू ब्रांड में होंगे.

WWE SmackDown: WWE का यूरोप दौरा खत्म हो गया है. फैंस को लाइव इवेंट्स, वीकली एपिसोड और प्रीमियम लाइव इवेंट देखने को मिला. कंपनी ने अब यूएस में वापसी कर ली है. SmackDown के इस हफ्ते के शो पर अब सभी की नजरें होंगी. वहां पर बड़ा बवाल हो सकता है. WWE ने बड़े ऐलान पहले ही कर दिए हैं. कुछ दिग्गजों की वापसी भी इस बार देखने को मिल सकती है. ट्रिपल एच चौंकाने वाले सरप्राइज पेश कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा. (Photo: WWE.com)
किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का मैच
2 / 5WWE में इस समय किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट चल रहा है. इसके तहत जे उसो, एलए नाइट, रॉयस कीज और फिन बैलर के बीच मैच होगा. जो भी मुकाबले को जीतेगा वो सेमीफाइनल में जाएगा. रोमन रेंस के भाई कह चुके हैं कि वो टूर्नामेंट जीतकर कोडी रोड्स को चुनौती पेश करेंगे. (Photo: WWE.com)
क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट
3 / 5क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के पहले राउंड का मैच भी इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में होगा. सोल रुका, लायरा वैल्किरिया, शार्लेट फ्लेयर और जेड कार्गिल के बीच भिड़ंत होगी. इस मैच में खूब बवाल मचने की उम्मीद जताई जा रही है. फ्लेयर मुकाबले को जीतकर एक कदम आगे बढ़ा सकती हैं. (Photo: WWE.com)
गुंथर बताएंगे शर्त
4 / 5गुंथर और कोडी रोड्स के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए अगले हफ्ते रीमैच होगा. इससे पहले SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में गुंथर मैच के लिए एक शर्त का ऐलान करने वाले हैं. देखना होगा कि वो कोडी के सामने कौन सी चुनौती अब रखने वाले हैं. दोनों की राइवलरी अभी तक जबरदस्त रही है. (Photo: WWE.com)
क्या दिग्गजों की होगी वापसी?
5 / 5WWE में मौजूदा समय में कई ऐसे रेसलर्स हैं जो वापसी की राह पर चल रहे हैं. हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रैंडी ऑर्टन और ड्रू मैकइंटायर जल्द से जल्द वापस आ सकते हैं. हो सकता है कि इस हफ्ते इन दोनों में से कोई एक ब्लू ब्रांड के एपिसोड में आ जाए. ऐसा हुआ तो ये बहुत बड़ा सरप्राइज सभी के लिए होगा. (Photo: WWE.com)



















