WWE के 5 दिग्गज, जिनके हाथों गई अपनों की जान! गंभीर आरोपों से हिल गया था रेसलिंग जगत

WWE का इतिहास काफी पुराना है. इसमें काम कर चुके हैं कई दिग्गजों के ऊपर आरोप लग चुके हैं. किसी ने अपने गलत एक्शन से नुकसान पहुंचाया, तो कोई सच में रिंग में कहर बरपा गया. इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जिनके ऊपर अपने विरोधी की जान लेने का आरोप लगा. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE में रिंग के अंदर होने वाली चीजें बहुत ही खतरनाक होती हैं. रेसलर्स को कई नियमों का पालन करना पड़ता है. कई लोगों की वजह से अन्य की जान भी गई है. इस वजह से ही WWE फैंस को कोई भी एक्शन घर पर ना करने की चेतावनी देता है. कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जिनके ऊपर किसी की जान लेने का आरोप भी लग चुका है. ये घटनाएं रिंग के अंदर किसी गलत मूव के कारण हुईं या फिर किसी अन्य वजह से. आइए आपको ऐसे ही पांच रेसलर्स के बारे में बताते हैं जिनके ऊपर गंभीर आरोप लगे. फैंस का दिल भी इनकी वजह से दहल उठा था. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रे मिस्टीरियो

रे मिस्टीरियो2 / 6

2015 में मेक्सिको में एक इंडिपेंडेंट रेसलिंग मैच के दौरान रे मिस्टीरियो ने अपने विरोधी पेड्रो अगुआयो की पीठ पर ड्रॉपकिक लगाई. पेड्रो इसके बाद रस्सी से जा टकराए थे. उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई. मैच चलता रहा था, लेकिन वो बेहोश हो गए थे. उन्हें बाद में हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई थी. हालांकि, ये मिस्टीरियो द्वारा जानबूझकर किया गया हमला नहीं था. मिस्टीरियो को बाद में क्लीन चिट दे दी गई थी. मिस्टीरियो और पेड्रो काफी अच्छे दोस्त थे (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

जिम्मी स्नूका

जिम्मी स्नूका3 / 6

जिम्मी स्नूका भी विवादों में रह चुके हैं. दरअसल 1983 में एक इवेंट के बाद उन्होंने अपनी प्रेमिका के घायल होने पर एंबुलेंस बुलाई थी. उनके शरीर पर चोट के काफी निशान थे. बाद में उनकी मौत हो गई थी. 2015 में पता चला कि स्नूका ने ही अपनी प्रेमिका की हत्या की थी. (Photo: WWE.com)

न्यू जैक

न्यू जैक4 / 6

न्यू जैक बहुत ही खतरनाक रेसलर थे. उन्होंने ECW में अच्छा काम किया. इससे पहले वो एक मास ट्रांजिट घटना में शामिल थे. उन्होंने वहां पर एक नाबालिग लड़के की लगभग जान ही ले ली थी. सर्जरी ना होने की वजह से उसकी मौत हो गई थी. उस लड़के का परिवार आज भी जैक को ही उसकी मौत का जिम्मेदार मानता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

स्कॉट हॉल

स्कॉट हॉल5 / 6

स्कॉट हॉल WWE में अपने खास कैरेक्टर्स के लिए जाने जाते थे. 1983 में हॉल ने नाइटक्लब में अपनी बंदूक से एक आदमी को गोली मार दी थी. उनके ऊपर सीधे मर्डर का आरोप लगा था. हॉल ने बाद में कहा कि उन्होंने सेल्फ डिफेंस के लिए ये कदम उठाया था. इसके बाद केस भी बंद हो गया. हालांकि, हॉल के ऊपर जिंदगी भर का कलंक लग गया. (Photo: WWE.com)

क्रिस बेनोईट

क्रिस बेनोईट6 / 6

क्रिस बेनोईट ने WWE में खूब नाम कमाया. बेनोईट ने खुदकुशी की थी. उन्होंने इससे पहले अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी थी. इस घटना की आज भी रेसलिंग वर्ल्ड में चर्चा चलती रहती है. बनोईट का पूरा करियर इसकी वजह से खराब हो गया था. रेसलिंग इंडस्ट्री भी उनके इस कदम से हैरान रह गई थी. (Image Credit: AI Generated)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन