हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पुराने दुश्मन के WWE चैंपियन बनने पर झूमे John Cena, सोशल मीडिया पर इस अंदाज में जाहिर की खुशी

हाल ही में WWE Raw के एपिसोड में सीएम पंक ने सैमी ज़ेन को हराकर अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप जीती. पंक की जीत पर फैंस ने खूब जश्न मनाया. अब जॉन सीना ने भी पंक को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. आइए आपको बताते हैं.

विज्ञापन
WWE दिग्गज की प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

John Cena: हाल ही में हुआ WWE Raw का एपिसोड शानदार रहा. वहां पर कुछ चौंकाने वाली चीजें देखने को मिलीं. सीएम पंक ने लंबे समय बाद टीवी पर वापसी की. आते ही उन्होंने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने नाम कर ली. अपने होमटाउन शिकागो में उन्होंने ये कारनामा किया. पंक को तगड़ा पुश दिया गया. उन्होंने सैमी ज़ेन के सिर्फ 9 दिन के टाइटल रन का अंत किया. खैर पंक के चैंपियन बनने पर जॉन सीना भी खुश दिखाई दिए. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिय़ा है.

WWE दिग्गज जॉन सीना की प्रतिक्रिया

दरअसल सैमी ज़ेन अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड करने वाले थे. मैच से पहले कोडी के ऊपर बैकस्टेज गुंथर ने हमला कर दिया. इसके बाद वो अनफिट हो गए. कोडी की जगह मैच में हिस्सा लेने के लिए सीएम पंक ने एंट्री की. पंक और सैमी के बीच तगड़ा मैच हुआ. अंत में पंक ने जीत हासिल की और चैंपियन बन गए. पंक के WWE टाइटल जीतने के बाद सीना ने अपने इंस्टाग्राम पर पंक की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो डॉक्टर ऑफ थगनॉमिक्स के रूप में नज़र आ रहे हैं. सीना ने इस फोटो को डालकर पंक के प्रति खुशी जाहिर की है.

ये भी पढ़ें: WWE Raw और SmackDown के सभी मौजूदा चैंपियंस की लिस्ट, जानिए Roman Reigns के पास कौन सा टाइटल है

विज्ञापन

WWE SmackDown में आएंगे सीएम पंक

WWE SmackDown का आगामी एपिसोड शानदार होने वाला है. वहां पर सीएम पंक अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के साथ नज़र आएंगे. अब वो ब्लू ब्रांड रोस्टर का हिस्सा बन गए हैं. कंपनी ने उन्हें बड़ा मौका दिया है. 1 और 2 अगस्त को समरस्लैम 2026 का आयोजन होने वाला है. वहां पर पंक का मैच कोडी रोड्स के साथ हो सकता है. इन दोनों के बीच मैच फैंस भी देखना पसंद करेंगे.

ये भी पढ़ें: WWE में इन 8 रेसलर्स की चोट ने Triple H की बढ़ाई चिंता, वापसी की तारीख पर लगा ग्रहण!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola