WWE में इन 8 रेसलर्स की चोट ने Triple H की बढ़ाई चिंता, वापसी की तारीख पर लगा ग्रहण!

WWE में मौजूदा समय में कई चीजें चल रही हैं. फैंस को बड़े सरप्राइज मिल रहे हैं. हालांकि, कुछ मौजूदा रेसलर्स इंजरी की वजह से एक्शन से बाहर चल रहे हैं. इनकी वजह से प्लान में बदलाव भी किए जा रहे हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 9
(Photo: WWE.com)

Triple H: WWE में इस समय समरस्लैम का बिल्डअप चल रहा है. आप सभी जानते हैं कि समर का ये सबसे बड़ा इवेंट होता है. इसे लेकर फैंस भी उत्साहित हैं. हर कोई रेसलर इसमें कम्पीट करना चाहता है. हाल ही में फैंस को तगड़े सरप्राइज मिले हैं. अच्छी बात ये है कि रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर लगातार काम कर रहे हैं. इस बीच कुछ टॉप स्टार्स एक्शन से बाहर चल रहे हैं. इंजरी ने इनकी परेशानी बढ़ाई है. ट्रिपल एच की चिंता भी इन्हें लेकर बढ़ रही है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रिया रिप्ली

रिया रिप्ली 2 / 9

रिया रिप्ली ने रेसलमेनिया 42 में जेड कार्गिल को हराकर वुमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी. इसके बाद क्लैश इन इटली में मैच के दौरान उनके घुटने में चोट लग गई थी. रिप्ली को टीवी पर ना आए हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है. वो चैंपियन हैं और ऐसे में ट्रिपल एच की चिंता बढ़ना लाजिमी है. अगर लंबे समय तक वो बाहर रहती हैं तो फिर टाइटल छोड़ना पड़ेगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

स्टेफनी वकेर

स्टेफनी वकेर3 / 9

स्टेफनी वकेर ने रेसलमेनिया 42 में वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप गंवा दी थी. बाद में Raw के एक एपिसोड में बैकस्टेज जजमेंट डे ने उनके ऊपर हमला कर दिया था. उन्हें चोट का सामना करना पड़ा था. उनकी वापसी भी अभी तक नहीं हुई है. ट्रिपल एच ने उनके लिए तगड़े प्लान बनाए थे, लेकिन बड़ा झटका लगा है. मॉर्गन के साथ उनका रीमैच भी अधर में लटका हुआ है. (Photo: WWE.com)

निकी बैला

निकी बैला4 / 9

निकी बैला के पांव में भी चोट है. इस वजह से वो रेसलमेनिया 42 में कम्पीट नहीं कर पाई थीं. उनकी जगह पेज ने वापसी की. बैला की वापसी को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है. फैंस जल्द से जल्द उनकी वापसी चाहते हैं. वैसे भी निकी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

केविन ओवेंस

केविन ओवेंस5 / 9

केविन ओवेंस पिछले साल रेसलमेनिया से पहले एक्शन से बाहर हो गए थे. उनकी गर्दन में दिक्कत थी. बाद में उन्होंने सर्जरी भी कराई. ओवेंस को टीवी से बाहर रहे हुए बहुत लंबा समय हो गया है. अब तो फैंस भी उनकी वापसी चाहते हैं. ओवेंस की एंट्री को लेकर अभी तक कोई पुख्ता अपडेट सामने नहीं आया है. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: 5 ब्लॉकबस्टर मैच जिन्हें Triple H ने WWE रिंग में 2026 में जरूर कराने चाहिए, क्या होगा Roman Reigns का ड्रीम मुकाबला?

लोगन पॉल

लोगन पॉल6 / 9

लोगन पॉल Raw के एपिसोड में आ रहे हैं, लेकिन वो मैच नहीं लड़ रहे हैं. कुछ समय पहले उनके हाथ में चोट लग गई थी. लोगन कब इन रिंग एक्शन में वापसी करेंगे इसका कुछ पता नहीं है. ऐसा लगता है कि अभी उन्हें काफी टाइम लगने वाला है. इंजरी की वजह से लोगन को वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप भी गंवानी पड़ी थी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ब्रॉन्सन रीड

ब्रॉन्सन रीड7 / 9

ब्रॉन्सन रीड भी कुछ महीने पहले इंजरी की वजह से एक्शन से बाहर हो गए थे. सोशल मीडिया पर वो एक्टिव हैं. उनके जाने से द विज़न ग्रुप भी कमजोर पड़ गया है. रीड खतरनाक मॉन्स्टर हैं. वो रेसलमेनिया 42 का हिस्सा भी नहीं बन पाए थे. उनकी चोट ने भी ट्रिपल एच की चिंता बढ़ा दी है. रीड की वापसी की कोई तारीख नहीं है. (Photo: WWE.com)

पाइपर निवेन

पाइपर निवेन8 / 9

पाइपर निवेन भी गर्दन की चोट के कारण लंबे समय से एक्शन से बाहर चल रही हैं. उन्हें गंभीर चोट लगी है. निवेन ने वुमेंस डिवीजन में अपना दबदबा बना लिया था. इंजरी ने मामला बिगाड़ दिया है. कहा ये भी जा रहा है कि अब वो कभी रिंग में वापसी नहीं कर पाएंगी. कहीं ना कहीं ये बहुत बड़ा झटका है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

एल्टन प्रिंस

एल्टन प्रिंस9 / 9

एल्टन प्रिंस भी चोट के कारण लंबे समय से एक्शन से बाहर चल रहे हैं. फैंस उनकी वापसी का इंतजार भी कर रहे हैं. प्रिंस बहुत जल्द फैंस के बीच छा गए थे. उनके लिए भी ट्रिपल एच ने बड़ी योजनाएं बनाई थीं. अब देखना होगा कि वो रिंग में कब वापस आकर फैंस को सरप्राइज देते हैं. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: फीका पड़ने लगा है WWE का मजा, Triple H की इन 5 गलतियों ने खो दिया रोमांच!

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन