WWE Raw और SmackDown के सभी मौजूदा चैंपियंस की लिस्ट, जानिए Roman Reigns के पास कौन सा टाइटल है

WWE का रोस्टर बहुत बड़ा है. इस वजह से Raw और SmackDown दो ब्रांड बनाए हैं. दोनों को मेन रोस्टर नाम से पुकारा जाता है. इनमें बड़ी चैंपियनशिप भी रखी गई हैं. आइए आपको बताते हैं कि मौजूदा समय में कौन-कौन रेसलर चैंपियन हैं.

WWE
1 / 12
(Photo: WWE.com)

List Of Current Champions: WWE रेसलिंग वर्ल्ड की सबसे बड़ी कंपनी है. इसका इतिहास काफी तगड़ा रहा है. विंस मैकमैहन ने इसे बड़ा बनाने के लिए बहुत मेहनत की. WWE में दो ब्रांड Raw और SmackDown है. दोनों में एक से बढ़कर एक तगड़े रेसलर्स हैं, जो रिंग में फैंस का रिंग में मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. दोनों ब्रांड को मेन रोस्टर भी कहा जाता है. इसके लिए NXT भी है, जहां पर युवा रेसलर्स अपना जलवा दिखाते हैं. खैर हम आपको बताते हैं कि Raw और SmackDown में मौजूदा समय में कौन-कौन चैंपियन हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रोमन रेंस

रोमन रेंस2 / 12

रोमन रेंस Raw रोस्टर का हिस्सा हैं. उनके पास इस ब्रांड का सबसे बड़ा टाइटल है. रेसलमेनिया 42 में उन्होंने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. अभी तक उनका टाइटल रन बढ़िया रहा है. बहुत जल्द उन्हें बतौर चैंपियन 100 दिन भी पूरे होने वाले हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

लिव मॉर्गन

लिव मॉर्गन3 / 12

लिव मॉर्गन Raw में अपना जलवा दिखाती हैं. उनके पास वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप है. रेसलमेनिया 42 में उन्होंने स्टेफनी वकेर को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. पिछले कुछ सालों में मॉर्गन को कंपनी द्वारा अच्छा पुश मिला है. इसका फायदा भी उन्होंने खूब उठाया. (Photo: WWE.com)

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप4 / 12

Raw रोस्टर की इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप पेंटा के पास है. वो जबरदस्त काम कर रहे हैं. पिछले साल की शुरुआत में उन्होंने WWE में कदम रखा था. मार्च 2026 में पेंटा ने इस टाइटल को अपने नाम किया था. तब से उनका टाइटल रन बढ़िया चल रहा है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप

वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप 5 / 12

सोल रुका को कुछ महीने पहले ही Raw ब्रांड का हिस्सा बनाया गया. उन्होंने मई 2026 में हुए क्लैश इन इटली में बैकी लिंच को हराकर वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप अपने नाम की थी. रुका का ये टाइटल रन काफी लंबा चलने वाला है. उन्हें बढ़िया पुश दिया जाएगा. (Photo: WWE.com)

वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप

वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप 6 / 12

Raw में वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप भी रखी गई है. ऑस्टिन थ्योरी और ब्रॉन ब्रेकर ने हाल ही में स्ट्रीट प्राफिट्स को हराकर टाइटल दोबारा अपने नाम किए. थ्योरी और ब्रेकर को एक बार फिर पुश दिया गया है. आगे जाकर दोनों बढ़िया काम कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सीएम पंक

सीएम पंक7 / 12

सीएम पंक अब SmackDown रोस्टर का हिस्सा बन गए है. वहां का सबसे बड़ा टाइटल भी उनके पास ही है. हाल ही में उन्होंने सैमी ज़ेन को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती थी. अब देखना होगा कि पंक का टाइटल रन आगे कैसा रहता है. (Photo: WWE.com)

रिया रिप्ली

रिया रिप्ली 8 / 12

रिया रिप्ली SmackDown में काम कर रही हैं. रेसलमेनिया 42 में उन्होंने जेड कार्गिल को हराकर वुमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी. इसके बाद से उनका टाइटल रन सही रहा है. हालांकि, उन्हें इंजरी का सामना भी करना पड़ा है. वुमेंस डिवीजन में रिप्ली का बहुत बड़ा नाम है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ट्रिक विलियम्स

ट्रिक विलियम्स9 / 12

ट्रिक विलियम्स को भी पुश दिया गया है. रेसलमेनिया 42 में उन्होंने सैमी ज़ेन को हराकर उन्होंने SmackDown रोस्टर की यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से उनका टाइटल रन बढ़िया रहा है. उनके लंबे समय तक चैंपियन बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है. (Photo: WWE.com)

टिफनी स्ट्रेटन

टिफनी स्ट्रेटन10 / 12

टिफनी स्ट्रेटन भी SmackDown का हिस्सा हैं. उनके पास वुमेंस यूएस चैंपियनशिप है. अप्रैल 2026 में उन्होंने ये टाइटल अपने नाम किया था. तब से वो इसे कई बार डिफेंड कर चुकी हैं. आगे जाकर उनका टाइटल रन शानदार रहने वाला है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

WWE टैग टीम चैंपियनशिप

WWE टैग टीम चैंपियनशिप11 / 12

SmackDown की WWE टैग टीम चैंपियनशिप डेमियन प्रीस्ट और आर-ट्रुथ के पास है. दोनों ने अभी तक बढ़िया काम किया है. इन्हें चैंपियन के रूप में 100 दिन से ज्यादा हो गए हैं. दोनों ने मार्च 2026 में टाइटल अपने नाम किया था. बहुत जल्द इनके टाइटल रन का अंत हो सकता है. (Photo: WWE.com)

वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप

वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप12 / 12

वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को ओपन रखा गया है. इसे दोनों ब्रांड में डिफेंड किया जाता है. रेसलमेनिया 42 में पेज और ब्री बैला ने टाइटल अपने नाम किए थे. तब से दोनों का टाइटल रन शानदार चल रहा है. फैंस भी दोनों का खूब समर्थन करते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन