---विज्ञापन---

WWE angle-right

ये कैसा दोगलापन… भाई ने किया WWE दिग्गज Roman Reigns की मदद का वादा, जरूरत पड़ने पर हुए रफूचक्कर!

रोमन रेंस पर WWE Raw में ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर ने हमला किया। इसके बावजूद उनके भाई मदद के लिए आगे नहीं आए। रोमन का हाल बेहाल हो गया और यह चीज एकमात्र ट्राइबल चीफ को शायद पसंद नहीं आई होगी।

---विज्ञापन---

Jey Uso Hypocrisy: WWE SummerSlam से पहले Raw के एक एपिसोड में रोमन रेंस ने वापसी करके सीएम पंक और अपने भाई जे उसो को द विजन के खतरनाक हमले से बचाया था। हालांकि, जब रोमन रेंस को जरूरत पड़ी, तो उनके भाई रफूचक्कर हो गए। अब एकमात्र ट्राइबल चीफ इस चीज के लिए जे को कंफ्रंट कर सकते हैं और उनके बीच चीजें बिगड़ना तय है।

रोमन रेंस से जे उसो ने किया था वादा

रोमन रेंस ने जे उसो की मदद की और फिर SummerSlam में इन दोनों ने टीम बनाकर ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड का सामना किया। इस मुकाबले में रेंस ने खुद को जोखिम पर डाला और जे उसो को बचाया। अंत में इसी वजह से असली ब्लडलाइन के सदस्यों की जीत देखने को मिली। मैच के बाद का एक वीडियो सामने आया था, जहां रोमन और जे नजर आ रहे थे। इसी बीच उसो ने रोमन से वादा किया था कि वो हमेशा ही उनकी मदद के लिए उपलब्ध रहेंगे।

---विज्ञापन---

जरूरत पड़ने पर नहीं आए काम!

Raw के आखिरी एपिसोड में रोमन रेंस ने सैथ रॉलिंस, ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड पर हमला करने की कोशिश की। इसमें वो सफल नहीं हुए। रोमन का हाल बेहाल हो गया। जे उसो, जिन्होंने रोमन से वादा किया था, वो खुद इसी बीच मदद करने नहीं आए। यह साफ तौर पर उनका दोगलापन दिखाता है। जे के मुश्किल समय पर रोमन खड़े थे लेकिन जब एकमात्र ट्राइबल चीफ को जरूरत थी, तब उनके राइट हैंड मैन किसी भी तरह से मदद करने नहीं आए।

रोमन रेंस और जे उसो के रिश्ते में आएगी दरार?

रोमन रेंस और जे उसो के बीच प्यार-तकरार वाला रिश्ता रहा है। दोनों ने साथ में काम किया है और वो एक-दूसरे के दुश्मन भी रहे हैं। पिछले साल Survivor Series WarGames से पहले उनके रिश्ते बेहतर हुए थे। दोनों ने हाल में साथ भी काम किया है। हालांकि, रोमन आने वाले एपिसोड में जे उसो को कंफ्रंट कर सकते हैं और मदद के लिए नहीं आने का कारण पूछ सकते हैं। अगर ऐसा कुछ होता है, तो स्टोरी में नया रोमांच आ जाएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- John Cena के फेल हील टर्न पर WWE दिग्गज का फूटा गुस्सा, कंपनी को जमकर लगाई लताड़

First published on: Aug 06, 2025 09:58 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola