---विज्ञापन---

WWE angle-right

John Cena के फेल हील टर्न पर WWE दिग्गज का फूटा गुस्सा, कंपनी को जमकर लगाई लताड़

कुछ दिन पहले ही जॉन सीना ने बेबीफेस टर्न लिया है. अब उन्हें अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप भी गंवानी पड़ी है. उनके हील रन पर एक दिग्गज ने खास बयान दिया है.

---विज्ञापन---

WWE: WWE SummerSlam 2025 में जॉन सीना को कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप गंवानी पड़ी. इससे पहले SmackDown के एपिसोड में सीना ने बेबीफेस टर्न लिया. Elimination Chamber 2025 में द रॉक के इशारे पर सीना ने कोडी के ऊपर हील टर्न लिया था. सीना के हील रन को लेकर ज्यादा लोग खुश नहीं हैं. कई लोगों को लगता है कि इसे और बेहतरीन बनाया जा सकता था. WWE हॉल ऑफ फेमर जेबीएल ने अब सीना को लेकर बयान दिया है. उनका सीना के हील रन पर गुस्सा फूटा है.

WWE दिग्गज ने दिया बड़ा बयान?

Something to Wrestle With पर बात करते हुए जेबीएल ने जॉन सीना के असफल हील टर्न पर कहा,”मुझे लगता है कि कभी-कभी जब आप कोई प्लान बनाते हैं तो वह बहुत अच्छा होता है और अचानक काम नहीं करता है. मुझे लगता है कि जॉन सीना को लेकर भी ऐसा ही हुआ है. आप उस रिंग में जहां आप उसे लागू करने के लिए रखते हैं, वह उस तरह काम नहीं करता जैसा आपने सोचा था. मुझे लगता है कि यहां भी यही हुआ. मुझे नहीं लगता कि यह उतना पसंद आ रहा था, जितना लोग सीना को देखना चाहते थे. मुझे यकीन नहीं है कि वह हील सीना को देखना चाहते थे”.

---विज्ञापन---

जॉन सीना के ऊपर ब्रॉक लैसनर ने किया हमला

WWE SummerSlam 2025 नाइट-2 के मेन इवेंट में जॉन सीना और कोडी रोड्स के बीच मैच हुआ था. दोनों ने दमदार प्रदर्शन किया. खासतौर पर सीना ने तगड़ा एक्शन दिखाया. अंत में कोडी ने जीत हासिल की. उन्होंने अपने करियर में दूसरी बार अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हासिल की. सीना ने खुद कोडी को टाइटल सौंपा. दोनों एक-दूसरे के गले भी लगे. यह देखकर फैंस भी उत्साहित हो गए थे. जीत दर्ज करने के बाद कोडी बैकस्टेज चले गए थे. दर्शकों ने सीना को चीयर किया. अचानक से ब्रॉक लैसनर ने अंत में एंट्री की. उन्हें देख सभी खुशी से उछल पड़े थे. सीना ने दो साल बाद WWE रिंंग में कदम रखा. लैसनर ने सीना को जबरदस्त एफ-5 देकर धराशाई कर दिया था.

ये भी पढ़ें:- WWE में Brock Lesnar की वापसी पर John Cena ने तोड़ी अपनी चुप्पी, मैच के लिए तैयार रहने का किया दावा

---विज्ञापन---
First published on: Aug 06, 2025 09:24 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola