John Cena के WWE Raw से रिटायर होने पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड की आई प्रतिक्रिया, वीडियो शेयर कर कही दिल छू लेने वाली बात

WWE Raw के एपिसोड की शुरुआत इस हफ्ते जॉन सीना ने की थी. यह उनके करियर का आखिरी रेड ब्रांड का शो था. इस पर निकी बैला की प्रतिक्रिया भी सामने आई है.

WWE - 2025-11-20T111326.473

WWE

John Cena: WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड मेडिसन स्क्वायर गार्डन में हुआ था. वहां पर फैंस को बड़े सरप्राइज मिले. जॉन सीना ने शो की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने सिक्स मैन टैग टीम मैच में हिस्सा लिया. सबसे बड़ी बात है कि सीना की यह आखिरी Raw थी. अब वह कभी भी रेड ब्रांड में नज़र नहीं आएंगे. सीना को सभी ने अपने अलग-अलग अंदाज में ट्रिब्यूट दिया. उनकी एक्स गर्लफ्रेंड निकी बैला ने भी सीना की Raw में एंट्री पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

WWE सुपरस्टार निकी बैला ने क्या कहा?

Raw की शुरुआत में जॉन सीना ने एंट्री की. उन्होंने सभी का धन्यवाद किया. इसके बाद डॉमिनिक मिस्टीरियो ने दखलअंदाजी की. उन्होंने सीना के खिलाफ आईसी चैंपियनशिप के लिए रीमैच की मांग की. सीना इसके लिए तैयार हो गए. मिस्टीरियो ने कहा कि वह सर्वाइवर सीरीज में उनके खिलाफ मैच लड़ेंगे. इसके बाद मिस्टीरियो ने फिन बैलर और जेडी मैकडॉना के साथ मिलकर सीना पर हमला किया. सीना को बचाने के लिए शेमस और रे मिस्टीरियो आए.

विज्ञापन

सीना ने शो में ही सिक्स मैन टैग टीम मैच का ऐलान किया. मुकाबला काफी शानदार रहा और अंत में सीना की टीम ने जीत दर्ज की. एक फैन ने सोशल मीडिया पर दावा किया किया वह Raw में सिर्फ निकी बैला के लिए आया था. उन्होंने बैला की तारीफ. फैन ने एक वीडियो पोस्ट किया और यह तब का था जब सीना का म्यूजिक बज रहा था. निकी बैला की नज़र भी इस वीडियो पर पड़ी. उन्होंने वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया. बैला ने कहा कि मेडिसन स्क्वायर गार्डन में दो दिग्गज रेसलर सीना और वह थीं. बैला ने सीना और खुद को ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम बताया.

विज्ञापन

WWE Survivor Series 2025 में निकी बैला का होगा बड़ा मैच

Survivor Series 2025 का आयोजन 29 नवंबर को होगा. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. वहां पर निकी बैला भी एक्शन में दिखाई देंगी. स्टेफनी वकेर उनके खिलाफ विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप डिफेंड करेंगी. पिछले हफ्ते बैला ने स्टेफनी के ऊपर टर्न लिया था. इस हफ्ते उन्होंने वकेर के ऊपर स्टेज पर ही हमला कर दिया था. इसके बाद कंपनी ने दोनों के बीच मैच ऑफिशियल कर दिया. बैला के पास इस बार 10 साल बाद वर्ल्ड चैंपियन बनने का सुनहरा मौका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ