दिल्ली के रिंग में WWE के पूर्व धुरंधर मचाएंगे गदर, एक्शन से भरपूर मेगा इवेंट का काउंटडाउन शुरू

भारत में बहुत जल्द एक बड़े रेसलिंग इवेंट का आयोजन होने वाला है. इसमें WWE के कुछ पूर्व स्टार्स का जलवा भी देखने को मिलेगा. टिकटों की बिक्री भी शुरू हो गई है. आइए इस इवेंट के बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं.

WWE

(Photo: WWE.com)

Indian Professional Wrestling Event: भारत में रेसलिंग का बहुत क्रेज है. 2006 में द ग्रेट खली ने WWE में एंट्री की. इसके बाद तो भारत में रेसलिंग का लेवल और बढ़ गया. अभी तक WWE में कई भारतीय स्टार्स अपना जलवा दिखा चुके हैं. इन्हें हमेशा दर्शकों ने चीयर किया. खैर अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. नई दिल्ली में बहुत जल्द बड़े इवेंट का आयोजन होने वाला है, जिसमें कुछ पूर्व WWE स्टार अपना दम दिखाएंगे. इसके लिए टिकटों की बिक्री भी शुरू हो गई है.

विज्ञापन

पूर्व WWE स्टार्स मचाएंगे धमाल

Pro Wrestling Rebellion द्वारा 11 सितंबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में Kranti प्रीमियम इवेंट का आयोजन किया जा रहा है. इसका प्रसारण शाम को होगा. ये शो बहुत ही धमाकेदार होने वाला है क्योंकि बड़े स्टार्स वहां पर नज़र आएंगे. जॉन मॉरिसन, सांगा (सौरव गुर्जर), शैंकी, मंसूर और डाइजैक समेत कई रेसलर्स अपना दम दिखाएंगे. ये सभी रेसलर्स WWE में काम कर चुके हैं. इन्होंने अभी तक इवेंट को खूब प्रमोट किया है. रेसलिंग फैंस के लिए कहीं ना कहीं ये बहुत ही बढ़िया खबर है. इस शो में भारत के अन्य रेसलर्स भी कम्पीट करेंगे. इससे उन्हें आगे जाकर रेसलिंग में बड़ा पुश मिल सकता है. एक तरह से कहा जाए तो भारतीय रेसलिंग के लिए ऐतिहासिक रात होने वाली है.

विज्ञापन

क्या सांगा और शैंकी की होगी WWE में वापसी?

सांगा और शैंकी ने WWE में जबरदस्त काम किया था. सांगा को 2024 में कंपनी ने रिलीज कर दिया था. वहीं शैंकी भी मेन रोस्टर में कुछ समय तक काम करने बाद चले गए थे. WWE ने जब सांगा को रिलीज किया था तब सभी चौंक गए थे. उन्होंने NXT में जबरदस्त काम किया. इसके बाद जिंदर महल और वीर महान के साथ उनकी मेन रोस्टर में एंट्री हुई. ऐसा लगा था कि उन्हें पुश दिया जाएगा, लेकिन मामला गड़बड़ हो गया. वैसे सांगा और शैंकी रेसलिंंग में अभी भी एक्टिव हैं. फ्यूचर में दोनों की WWE में वापसी हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ