'खुद को बड़ा समझते हैं', पूर्व WWE स्टार Ronda Rousey ने Roman Reigns सहित टॉप रेसलर्स के खिलाफ उगला जहर

WWE से रोंडा राउजी साल 2023 में चली गई थी. इसके बाद से उन्होंने कई मौकों पर कंपनी के ऊपर निशाना साधा है. इस बार उन्होंने रोमन रेंस सहित WWE के टॉप स्टार्स पर बातों ही बातों में तंज कसा है. जानिए उन्होंने क्या कहा.

WWE

पूर्व WWE स्टार का चौंकाने वाला बयान

Ronda Rousey: रोंडा राउजी का UFC और WWE में बहुत बड़ा नाम है. कई बार चैंपियन वो रह चुकी हैं. 2023 में राउजी ने WWE छोड़ दिया था. इसके बाद से कंपनी के ऊपर लगातार वो आरोप लगा रही हैं. WWE की क्रिएटिव टीम और शेड्यूल को लेकर हमेशा उनकी शिकायत रही है. इस वजह से ही उन्होंने कंपनी छोड़ने का फैसला भी किया था. वैसे WWE ने हमेशा उन्हें बड़ी स्टोरीलाइन में ही रखा. राउजी ने एक बार फिर जहर उगला है. इस बार तो उन्होंने रोस्टर में काम कर रहे सभी स्टार्स पर निशाना साधा है.

विज्ञापन

रोंडा राउजी का बड़ा बयान

हाल ही में रोंडा राउजी ने कॉमेडियन बर्ट क्रेइशर के Bertcast 700वें एपिसोड में उपस्थिति दर्ज कराई. वहां पर उनसे पूछा गया कि जब वो कंपनी में थीं तो मेंस चैंपियन कौन थे. चौंकाने वाली बात थी कि राउजी को कोई नाम ही याद नहीं आया. उनके रन के दौरान रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस चैंपियन थे. राउजी ने इन दोनों स्टार्स को आड़े हाथ लेकर पूरे रोस्टर पर तंज कसा. रोंडा राउजी ने कहा,”आपको इसे याद ना कर पाना और भी ज्यादा मजेदार बनाता है. मुझे लगता है कि WWE में बहुत से लोग खुद को असलियत से कहीं ज्यादा बड़ा स्टार समझते हैं”. राउजी ने यहां पर रोमन रेंस जैसे स्टार्स का सीधा नाम नहीं लिया है, लेकिन उन्होंने ट्राइबल चीफ की तरफ ही इशारा किया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-‘तानाशाह’, पूर्व WWE चैंपियन Becky Lynch की बदतमीजी जारी, फेमस मैनेजर पर आरोप लगाकर बिगाड़ा माहौल!

क्या WWE में रोंंडा राउजी की होगी वापसी?

कई फैंस को लगता है कि WWE में रोंडा राउजी की वापसी हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है. राउजी ने खुद कह दिया है कि वो रेसलिंग में वापस नहीं आने वाली हैं. कुछ महीने पहले Bertcast पॉडकास्ट पर राउजी गेस्ट बनकर आई थीं. वहां पर उनसे WWE में आने को लेकर सवाल पूछा गया था. राउजी ने कहा,”शायद अब मैं वापसी नहीं करूंगी. मैं इस अनुभव के लिए सभी की आभारी हूं लेकिन यह अब मेरा सर्कस नहीं है.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ