2026 के पहले WWE SmackDown में क्या-क्या होगा? एंबुलेंस मैच में फेमस स्टार्स मचाएंगे तबाही

WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड बहुत ही शानदार होने वाला है. कंपनी ने कुछ मैचों का ऐलान पहले ही कर दिया था. अब शो की टाइमिंग में भी बदलाव हो गया है. जानिए कौन से मुकाबले ब्लू ब्रांड में होंगे.

WWE

WWE SmackDown Preview

WWE SmackDown Preview: WWE में 2026 की शुरुआत हो गई है. साल का पहला SmackDown का एपिसोड 2 जनवरी (भारत में 3 जनवरी) को आयोजित होगा. कंपनी ने इस शो को शानदार बनाने के लिए पहले से ही कुछ ऐलान कर दिए थे. SmackDown का सीधा प्रसारण न्यूयॉर्क के बफेलो स्थित कीबैंक सेंटर से किया जाएगा. सबसे बड़ी बात है कि अब शो तीन घंटे लाइव आएगा. इसके लिए बड़े स्टार्स को एडवर्टाइज किया गया है. ट्रिपल एच साल के पहले शो में ही बड़ा सरप्राइज देने के लिए तैयार हैं. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा.

विज्ञापन

कोडी रोड्स की होगी एंट्री

कोडी रोड्स की राइवलरी मौजूदा समय में ड्रू मैकइंटायर के साथ चल रही है. दोनों के बीच 9 जनवरी को होने वाले SmackDown के एपिसोड में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला है. दोनों ने अभी तक खूब हदें पार कर दी हैं. SmackDown के आगामी एपिसोड में कोडी भी आएंगे. उम्मीद के मुताबिक शो की शुरुआत वो ही करेंगे. मैकइंटायर को लेकर रोड्स अपनी बात रखेंगे. मैकइंटायर के साथ उनका ब्रॉल भी हो सकता है. ऐसा हुआ तो फिर मजा आ जाएगा. कंपनी ने दोनों के बीच तगड़ी बुकिंग की होगी.

विज्ञापन

8 विमेन टैग टीम मैच

विमेंस टैग टीम डिवीजन में मौजूदा समय में तगड़ा बवाल मचा हुआ है. बेबीफेस और हील स्टार्स के बीच खूब गहमागहमी चल रही है. कंपनी ने भी इसे आगे बढ़ाने के लिए बड़ा मैच तय किया है. SmackDown में 8 विमेन टैग टीम मैच देखने को मिलेगा. एलेक्सा ब्लिस, शार्लेट फ्लेयर, रिया रिप्ली और इयो स्काई की टक्कर कायरी सेन, ओस्का, नाया जैक्स और लैश लीजेंड के साथ होगी. इस मुकाबले का अंत आसानी से नहीं होने वाला है.

विज्ञापन

दो बड़े मैचों में मचेगी तबाही

SmackDown में विमेंस चैंपियन जेड कार्गिल भी नज़र आएंगी. उनका मुकाबला मीचीन के साथ तय किया गया है. ये नॉन-टाइटल मैच होगा. शो का सबसे बड़ा मैच डेमियन प्रीस्ट और एलिस्टर ब्लैक के बीच होगा. दोनों के बीच एंबुलेंस मैच तय किया गया है. लंबे समय बाद इस तरह का मुकाबला फैंस को देखने को मिलेगा. दोनों स्टार्स की राइवलरी काफी लंबे समय से चल रही है. मैच में ब्लैक का साथ उनकी पत्नी जेलिना वेगा दे सकती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ