WWE ने 2 ब्लॉकबस्टर मैचों का किया ऐलान, फेमस स्टार की बादशाहत पर मंडराया खतरा
WWE SmackDown का अगले हफ्ते का एपिसोड काफी दमदार होने वाला है. कंपनी ने कुछ बड़ी घोषणाएं कर दी हैं. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
Written By News24 हिंदी

WWE
Written By News24 हिंदी

WWE
SmackDown: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड धमाकेदार रहा. फैंस को तगड़े मैच और सैगमेंट देखने को मिले. ब्रॉक लैसनर और एजे ली ने वापसी कर फैंस को बड़ा तोहफा दिया. अगले हफ्ते का शो भी जबरदस्त होने की उम्मीद हैं. कंपनी ने दो बड़े मैचों का ऐलान पहले ही कर दिया है, जिसमें एक चैंपियनशिप मैच भी शामिल है. इनकी स्टोरीलाइन को मैच के जरिए आगे बढ़ाए जाने का प्लान WWE ने बना लिया है.
रैंडी ऑर्टन और ड्रू मैकइंटायर की राइवलरी पिछले कुछ महीनों से चल रही है. इनके बीच मुकाबले भी हो चुके हैं. पिछले हफ्तों में दोनों एक-दूसरे पर हमला भी कर चुके हैं. ऑर्टन का अभी तक दबदबा देखने को मिला. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में दोनों का वीडियो पैकेज दिखाया गया. ऑर्टन और मैकइंटायर ने एक-दूसरे को धमकी दी. WWE ने इसके बाद इनके बीच अगले हफ्ते WWE SmackDown में मैच का ऐलान कर दिया. अब एक तगड़ा मुकाबला फैंस को देखने को मिलने वाला है.
Drew McIntyre v Randy Orton is officially set for SmackDown next Friday. pic.twitter.com/FEiWbDxK2K
— Wrestle Ops (@WrestleOps) September 6, 2025
टिफनी स्ट्रेटन और जेड कार्गिल की राइवलरी भी लंबे समय से चल रही है. समरस्लैम 2025 में टिफनी ने कार्गिल के खिलाफ विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड की थी. एक तगड़े मुकाबले में टिफनी ने अपना टाइटल रिटेन किया. कार्गिल ने अभी भी टिफनी का पीछा नहीं छोड़ा है. अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में दोनों के बीच चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. इस बार टिफनी की बादशाहत खत्म हो सकती है.
OFFICIAL: Tiffany Stratton v Jade Cargill for the Women’s Championship is set for SmackDown next Friday. pic.twitter.com/3gRkEjAD2e
— Wrestle Ops (@WrestleOps) September 6, 2025
SummerSlam 2025 में कोडी रोड्स ने जॉन सीना को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हासिल की थी. इसके बाद SmackDown के पहले एपिसोड में रोड्स के ऊपर ड्रू मैकइंटायर ने जानलेवा हमला किया था. तब से अभी तक WWE टीवी पर कोडी नहीं दिखे हैं. कहा जा रहा है कि वह इंजरी से जूझ रहे हैं. अगले हफ्ते ऑर्टन और मैकइंटायर का मैच होने वाला है. वहां पर कोडी वापसी कर मैकइंटायर के ऊपर हमला कर सकते हैं. इसके बाद WrestlePalooza प्रीमियम लाइव इवेंट में दोनों के बीच मैच तय किया जा सकता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: