Cody Rhodes के फैंस के लिए बुरी खबर, WWE के आगामी बड़े इवेंट से हुई छुट्टी

WWE Wrestlepalooza 2025 का आयोजन 20 सितंबर को होने वाला है. वहां पर होने वाले एक बड़े मुकाबले को लेकर रिपोर्ट में खास अपडेट सामने आया है.

cody

कोडी रोड्स

Cody Rhodes: WWE में इस समय Clash in Paris की तैयारियां चल रही हैं. बड़े मैचों का ऐलान कर दिया गया है. जॉन सीना और रोमन रेंस जैसे दिग्गज एक्शन के लिए तैयार हैं. मौजूदा WWE चैंपियन कोडी रोड्स के फैंस को बड़ा झटका लग सकता है. वह इस इवेंट का हिस्सा शायद नहीं बनने वाले हैं. रिपोर्ट में उन्हें लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है. यह भी बताया गया है कि उनका अगला मैच किस शो में होगा.

विज्ञापन

कोडी रोड्स को लेकर अपडेट

SummerSlam 2025 में कोडी रोड्स ने जॉन सीना को हराकर WWE चैंपियनशिप अपने नाम की. उन्होंने अपने करियर में दूसरी बार इस टाइटल को जीता. कोडी ने सीना के 105 दिनों के टाइटल रन का अंत किया. इसके बाद SmackDown के पहले एपिसोड में लोगन पॉल और ड्रू मैकइंटायर का मुकाबला जॉन सीना और कोडी रोड्स से हुआ. शो के अंत में मैकइंटायर ने कोडी के ऊपर जानलेवा हमला किया. उन्होंने अनाउंस टेबल के पास में कोडी को जबदस्त क्लेमोर दिया. यहां से यह संकेत मिले कि रोड्स को मैकइंटायर चुनौती देंगे.

विज्ञापन

SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में मैकइंटायर ने कोडी के ऊपर किए गए हमले को संबोधित किया. हैरान करने वाली बात यह है कि शो में रोड्स नज़र नहीं आए. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रोड्स इंजरी से जूझ रहे हैं. फैंस ने उम्मीद लगाई थी कि मैकइंटायर और कोडी के बीच Clash in Paris में मुकाबला होगा लेकिन ऐसा होते हुए नहीं दिख रहा है. PWInsider की रिपोर्ट के अनुसार अगले महीने 20 सितंबर को होने वाले WrestlePalooza में दोनों के बीच चैंपियनशिप के लिए टक्कर देखने को मिल सकती है.

WWE Wrestlepalooza की हो रही है लंबे समय बाद वापसी

Wrestlepalooza मूल रूप से 1995 से 2000 तक चलने वाली ECW का ऑरिजिनल शो था. इसका सबसे मुख्य संस्करण 1998 का था. वहां पर शेन डगलर ने अल स्नो के खिलाफ ECW वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड की थी. WWE के पास ECW के सभी फुटेज मौजूद हैं. इस कारण से कानूनी रूप से इसकी वापसी कराना आसान है. कहा यह भी जा रहा है कि Wrestlepalooza में ब्रॉक लैनसर और जॉन सीना के बीच एक अंतिम मुकाबला देखने को मिलेगा. SummerSlam 2025 में लैसनर ने वापसी कर सीना को जबरदस्त एफ-5 दिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ