कौन बनेगा WWE का नया वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन? दिग्गज ने भविष्यवाणी कर Roman Reigns के भाई को दिया झटका

WWE Saturday Night’s Main Event में सीएम पंक और जे उसो के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. सभी लोग चर्चा कर रहे हैं कि कौन नया चैंपियन बनेगा. अब एक दिग्गज ने इसे लेकर अपनी भविष्यवाणी की है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

wwe - 2025-10-28T114556.940

WWE

Saturday Night’s Main Event: WWE Saturday Night’s Main Event इस बार बहुत बड़ा होने वाला है. वहां पर फैंस को नया वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन मिलेगा. जे उसो और सीएम पंक के बीच चैंपियनशिप के लिए टक्कर होगी. हाल ही में सैथ रॉलिंस को इंजरी के कारण टाइटल छोड़ना पड़ा था. पंक और उसो ने नंबर वन कंटेंडर्स मैच में जीत दर्ज कर टाइटल शॉट प्राप्त किया है. खैर अब रेसलिंग वर्ल्ड में लगातार चर्चा हो रही है कि कौन नया चैंपियन बनेगा. WWE दिग्गज जेबीएल ने नए चैंपियन को लेकर भविष्यवाणी कर दी है.

विज्ञापन

WWE दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

Saturday Night’s Main Event का आयोजन 1 नवंबर को होने वाला है. Something To Wrestle पॉडकास्ट में जेबीएल ने आगामी चैंपियनशिप मैच को लेकर चर्चा की. उन्होंने कहा कि वह पंक के साथ जा रहे हैं. जेबीएल के अनुसार,”संकट के साथ सीढ़ियां भी आती हैं. जब भी कोई संकट आता है तो कोई ना कोई आगे आता है. खालीपन हमेशा भर जाता है. खालीपन सैथ रॉलिंस ने छोड़ा है. कोई ना कोई इसे भरेगा. मुझे लगता है कि जे उसो या सीएम पंक इसे बहुत आसानी से भर सकते हैं. हालांकि, रॉलिंस की जगह कोई आसानी से नहीं भर सकता है. मुझे लगता है कि यह सीएम पंक हैं. मुझे जे भी पसंद हैं लेकिन पंक पर दांव लगाना, पैसा लगाना सही रहेगा”.

विज्ञापन

WWE Saturday Night’s Main Event में तगड़ा मैच होने की उम्मीद

Saturday Night’s Main Event में जे उसो और सीएम पंक से एक क्लासिक मैच की उम्मीद फैंस लगाकर बैठे हैं. दोनों एक-दूसरे को हराने का दावा भी कर चुके हैं. उसो ने कहा है कि वह Saturday Night’s Main Event में बता देंगे कि बेस्ट कौन है. उसो ने इससे पहले रेसलमेनिया 41 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. वहीं पंक ने समरस्लैम 2025 में टाइटल अपने नाम किया था. अब देखना होगा कि इस बार कौन बाजी मारेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ