WWE में Roman Reigns के साथ 'नाइंसाफी'! नहीं बनेंगे SummerSlam मेन इवेंट का हिस्सा, दिग्गज का बड़ा ऐलान

WWE SummerSlam की नाइट 1 के मेन इवेंट को लेकर बड़े सवाल थे। फैंस रोमन रेंस के मैच को हेडलाइन करते हुए देखने का मन बना रहे थे। हालांकि, इसके बजाय वर्ल्ड टाइटल को मौका मिलने वाला है।

WWE, Roman Reigns

रोमन रेंस के साथ नाइंसाफी (Image via WWE.com)

SummerSlam Main Event Announced: WWE के SummerSlam 2025 प्रीमियम लाइव इवेंट को लेकर फैंस में बहुत उत्साह है। इस बड़े शो को आयोजन दो नाइट में होगा। नाइट 2 को जॉन सीना और कोडी रोड्स मेन इवेंट करने वाले हैं। नाइट 1 को लेकर सभी के मन में सवाल था और अब दिग्गज ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उनका वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच मेन इवेंट करता हुआ नजर आएगा।

विज्ञापन

सीएम पंक ने किया बड़ा ऐलान

सीएम पंक का सामना SummerSlam 2025 की नाइट 1 में गुंथर से वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए देखने को मिलेगा। फैंस इस मुकाबले के लिए बहुत उत्साहित हैं। नाइट 1 में ही रोमन रेंस और जे उसो का ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड के खिलाफ टैग टीम मैच होगा। यह दोनों ही बड़े मैच हैं और फैंस के मन में सवाल था कि कौन सा मेन इवेंट करेगा। रोमन के मुकाबले को मेन इवेंट में जगह मिलने के बहुत चांस थे। हालांकि, सीएम पंक ने अब ESPN MMA से बात करते हुए ऐलान किया कि गुंथर के खिलाफ उनका मैच SummerSlam नाइट 1 को मेन इवेंट करेगा।

विज्ञापन

रोमन रेंस में साथ हुई नाइंसाफी?

रोमन रेंस ने कुछ हफ्तों पहले वापसी की थी और इसके बाद से लगातार वो Raw में नजर आ रहे हैं। उनकी ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड के साथ स्टोरीलाइन एकदम शानदार रही है। फैंस को यह पसंद आ रही है। इसी वजह से लग रहा था कि रोमन का टैग टीम मैच SummerSlam को हेडलाइन करता हुआ नजर आएगा। हालांकि, सीएम पंक और गुंथर के मैच को मेन इवेंट में जगह दी गई है, जिसके लिए रोमन के मुकाबले की तुलना में कम उत्साह है। यह एक तरह से रोमन के साथ नाइंसाफी ही है।

क्या सीएम पंक जीतेंगे वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप?

सीएम पंक और गुंथर के बीच वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल मैच को लेकर उत्साह अलग लेवल पर है। पंक ने WWE में वापसी के बाद से ही वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने की इच्छा जताई है लेकिन अब तक वो सफल नहीं हुए हैं। SummerSlam में गुंथर के खिलाफ उनके पास काफी अच्छा चांस है। गुंथर के मुकाबले पंक को ज्यादा अनुभव है और इसी का फायदा उन्हें मिल सकता है। वो नए चैंपियन बनते हैं, तो इसमें हैरानी नहीं होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ