Brock Lesnar Officially Retire: हाल ही में WWE SummerSlam 2026 का आयोजन हुआ. वहां पर ब्रॉक लैसनर भी एक्शन में नज़र आए. ओबा फेमी के खिलाफ उन्होंने हैल इन ए सैल मैच लड़ा. तगड़े मुकाबले में लैसनर को हार का सामना करना पड़ा. लैसनर ने इसके बाद फेमी को गले लगाया और उन्हें WWE का फ्यूचर कहा. उन्होंने फैंस को सलाम भी किया. इसके बाद से लगातार अफवाहें आ रही हैं कि लैसनर अब रिटायर हो गए हैं. खैर अब द बीस्ट ने खुद अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है.
ब्रॉक लैसनर का बड़ा ऐलान
पैट मैकफी शो में ब्रॉक लैसनर ने कंफर्म किया कि उन्होंने WWE से रिटायरमेंट ले लिया है. लैसनर ने फैंस का शुक्रिया अदा किया. लैसनर ने कहा, “मैं आज इंटरव्यू इसलिए दे रहा हूं ताकि दुनिया को बता सकूं कि मैं रिटायर हो गया हूं. मैं सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं. शनिवार का दिन मेरे लिए बहुत भावुक करने वाला था. थोड़ा अजीब भी लगा क्योंकि ओबा फेमी ने रेसलमेनिया में मुझे जोर से पटका, तो मुझे लगा कि मैं ये दोबारा नहीं कर सकता. मुझे लगा कि मेरा समय खत्म हो गया है.”
---विज्ञापन---
द बीस्ट ने आगे कहा, “काम तो चल रहा था और मेरे में अभी भी कुछ दम बाकी था. लेकिन शनिवार को ब्रॉक लैसनर के तौर पर रिंग में और अन्य हर चीज के लिए भी ये मेरा आखिरी पड़ाव है. मैं इस दुनिया में उन सभी लोगों को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने मुझे तब से फॉलो किया है जब मैं छोटा बच्चा था और शनिवार तक मेरे साथ बने रहे.”
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: SummerSlam के बाद WWE में Roman Reigns को मिला नया विरोधी, मेगास्टार ने दी खुली चुनौती
---विज्ञापन---
ओबा फेमी के साथ रही तगड़ी राइवलरी
ब्रॉक लैसनर की ओबा फेमी के साथ जबरदस्त राइवलरी रही. दोनों की दुश्मनी मार्च 2026 से शुरू हुई थी. इनके बीच पहला मैच रेसलमेनिया 42 में हुआ था. वहां पर फेमी ने लैसनर को पांच मिनट के अंदर हरा दिया था. इसके बाद दूसरा मुकाबला क्लैश इन इटली में हुआ था. लैसनर ने वहां शानदार जीत हासिल की. समरस्लैम में हुए तीसरे मैच में लैसनर को हार मिली. फेमी ने लैसनर के साथ राइवलरी खत्म करने के लिए अपना टाइटल मैच छोड़ दिया था. उन्होंने किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीतकर समरस्लैम में टाइटल मैच प्राप्त किया था.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: ‘जिंदगी बदल दी’, Brock Lesnar के WWE रिटायरमेंट पर Roman Reigns के छलके आंसू! दिया भावुक संदेश
---विज्ञापन---