'जिंदगी बदल दी', Brock Lesnar के WWE रिटायरमेंट पर Roman Reigns के छलके आंसू! दिया भावुक संदेश

WWE समरस्लैम 2026 में ब्रॉक लैसनर को ओबा फेमी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. लैसनर ने इसके बाद फैंस को गुडबाय कहा. कहा जा रहा है कि उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया है. WWE ने भी इस बात के संकेत दिए हैं.

WWE
1 / 6

Brock Lesnar Officially Retired: हाल ही में WWE समरस्लैम 2026 का आयोजन हुआ था. वहां पर नाइट-1 के मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला ओबा फेमी के साथ हुआ था. दोनों के बीच हैल इन ए सैल मैच हुआ. अंत में फेमी ने जीत हासिल की. मैच के बाद लैसनर ने फेमी को फ्यूचर बताया. उन्होंने फेमी की तारीफ की. लैसनर ने जाते-जाते दर्शकों को सलाम किया. ऐसा लग रहा है कि लैसनर ने संन्यास ले लिया है. वो अब टीवी पर नहीं आने वाले हैं. WWE ने भी इसका एक तरह से ऑफिशियल ऐलान कर दिया है. सबसे बड़ी बात है कि रोमन रेंस ने भी उन्हें संदेश दिया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

WWE ने दिए बड़े संकेत

WWE ने दिए बड़े संकेत 2 / 6

Raw में ब्रॉक लैसनर के रिटायरमेंट की घोषणा के बाद WWE ने तुरंत ही वेबसाइट पर उन्हें एलुमनाई सेक्शन में डाल दिया. आप जानते हैं कि इस सेक्शन में पहले काम कर चुके स्टार्स को डाला जाता है. WWE ने लैसनर को लेकर एक ट्रिब्यूट वीडियो भी दिखाया. WWE ने एक तरह से बता दिया है कि वो लैसनर रिटायर हो गए हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ओबा फेमी ने दिया बड़ा बयान

ओबा फेमी ने दिया बड़ा बयान3 / 6

Raw के लेटेस्ट एपिसोड में ओबा फेमी का सैगमेंट हुआ. फेमी ने लैसनर को लेकर अपनी बात रखी. फेमी ने लैसनर की तारीफ की और उनका धन्यवाद किया. फेमी ने कहा कि अब वो नई जनरेशन को संभालने के लिए तैयार हैं. फेमी ने साफ कहा कि द बीस्ट अब आराम कर सकते हैं. फेमी ने भी बता दिया है कि अब लैसनर टीवी पर नहीं आने वाले हैं. (Photo: WWE.com)

रोमन रेंस का बयान

रोमन रेंस का बयान4 / 6

रोमन रेंस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने भावुक होकर लैसनर के रिटायरमेंट को संबोधित करते हुए कहा, "लैसनर जैसा दूसरा कोई नहीं होगा. उन्होंने अपने दम पर सब किया. एक एथलीट के तौर पर उनकी खूब और उस असलियत को दिखाता है, जो UFC से WWE में आए. वो अब तक के महान प्रो-रेसलर हैं. उनके जैसा कोई नहीं कर पाएगा”. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रोमन रेंस ने की तारीफ

रोमन रेंस ने की तारीफ5 / 6

रोमन रेंस ने आगे कहा, "मैं किस्मत वाला हूं. लैसनर ने मेरी जिंदगी बदल दी. ब्रॉक के साथ हुए मैचों ने दुनिया को मुझे अलग नजरिए से देखने पर मजबूर कर दिया. मैं उनका बहुत शुक्रगुजार हूं. हमारा बिजनेस उन्हें बहुत याद करेगा. आपने मेरे साथ रिंग में जो भी किया उसके लिए धन्यवाद". (Photo: WWE.com)

क्या दोबारा वापसी करेंगे लैसनर?

क्या दोबारा वापसी करेंगे लैसनर?6 / 6

सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि क्या अब लैसनर दोबारा वापसी करेंगे. WWE और लैसनर ने लगभग बता दिया है कि वो अब नहीं आने वाले हैं. अगले साल रेसलमेनिया 42 का आयोजन सऊदी अरब में होने वाला है. इस लिहाज से देखा जाए तो कंपनी उन्हें दोबारा वापस ला सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन