Brock Lesnar: WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को होगा. इसे लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. ब्रॉक लैसनर भी शो में रहेंगे. कंपनी द्वारा उन्हें एडवर्टाइज किया जा रहा है. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि लैसनर का मैच किसके साथ होगा. ओबा फेमी का नाम सबसे ऊपर लिया जा रहा है. एक रिपोर्ट में अब चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. कहा गया है कि लैसनर का सामना फेमी से नहीं बल्कि WWE के मेगास्टार से हो सकता है.
WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा ब्रॉक लैसनर का मैच?
Wrestling Observer Newsletter के डेव मैल्टजर की रिपोर्ट के अनुसार जनवरी के अंत तक लैसनर के रेसलमेनिया 42 विरोधी के रूप में ओबा फेमी का नाम नहीं बल्कि एलए नाइट का नाम फिक्स किया गया था. रिपोर्ट के अनुसार, ”ब्रॉक लैसनर की Raw में वापसी के बाद उनके फ्यूचर के बारे में संकेत दिए जा सकते हैं. रॉयल रंबल के बाद हमें इतना बताया गया कि ओबा फेमी के साथ अभी मैच निश्चित नहीं है. जनवरी के अंत में शो के लिए जारी लाइनअप में लैसनर का मुकाबला एलए नाइट से होना था. लैसनर और फेमी का मैच 100 प्रतिशत पक्का नहीं है. नाइट से भी लैसनर का मुकाबला हो सकता है”.
ये भी पढ़ें:-कौन है वो WWE स्टार जिसने Roman Reigns के 1316 दिनों के टाइटल रन का किया अंत? दिग्गजों का लगा रिंग में जमावड़ा
ब्रॉक लैसनर की कब होगी वापसी?
WWE टीवी पर अंतिम बार मेंस रॉयल रंबल मैच में ब्रॉक लैसनर नज़र आए थे. वहां पर उन्होंने खूब बवाल मचाया था. उन्हें एलए नाइट और कोडी रोड्स ने मिलकर एलिमिनेट किया था. लैसनर अब 23 फरवरी को होने वाले Raw के एपिसोड में आने वाले हैं. WWE ने हाल ही में लैसनर की एंट्री का ऐलान किया. वहां पर पता चल जाएगा कि लैसनर का आगे का क्या प्लान रहेगा. कंपनी द्वारा लैसनर का मैच तय किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें:-WWE का सबसे खूंखार रेसलर, जिंदा कीड़े और केचुए खाकर मचाता था उत्पात, नाम सुनते ही कांपने लगते थे फैंस
संबंधित खबरें
WWE Raw में इस हफ्ते आएगा रोमन का तूफान, इन 3 चीजों से उड़ा सकते है होश
1 hr agoभारतीय रेसलर ने रोमन के Crown Jewel में होने वाले मैच का नतीजा किया लीक
1 day agoRoman Reigns से लेकर Sami Zayn तक…WWE के सभी मौजूदा चैंपियंस की पूरी लिस्ट
2 days agoWWE WrestleMania 43 के 3 सबसे भयानक मैचों का हुआ खुलासा
2 days agoएक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
3 days agoRoman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
3 days agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
4 days agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
4 days agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
6 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines