कौन है वो WWE स्टार जिसने Roman Reigns के 1316 दिनों के टाइटल रन का किया अंत? दिग्गजों का लगा रिंग में जमावड़ा

WWE में करीब चार साल रोमन रेंस ने एकतरफा राज किया. कोई भी उनसे चैंपियनशिप छीन नहीं पाया. उन्होंने दिग्गजों को मात दी. WWE WrestleMania 40 में उनके टाइटल रन का अंत किया. आइए आपको बताते हैं कि किसने रेंस का घमंड तोड़ा.

WWE

रोमन रेंस को किसने हराया?

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस अपना बड़ा नाम बना चुके हैं. अगस्त, 2020 में उन्होंने हील टर्न लिया. तुरंत ही वो यूनिवर्सल चैंपियन बन गए. कुछ साल बाद उन्होंने ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप भी अपने नाम कर ली. WWE ने दोनों चैंपियनशिप को यूनिफाइड कर दिया. इसके बाद रोमन अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बने. कुल मिलाकर देखा जाए तो रेंस 1316 दिन तक चैंपियन रहे. अप्रैल 2024 में रेंस के टाइटल रन का अंत हुआ. बहुत कम लोगों को पता होगा कि रोमन के ऐतिहासिक चैंपियनशिप रन का अंत किसने किया था. आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 40 में रोमन रेंस का हुआ बड़ा मैच

2023 का रॉयल रंबल मैच कोडी रोड्स ने जीता. इसके बाद उन्होंने WrestleMania 39 में रोमन रेंस को चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की. दोनों के बीच मैच हुआ, लेकिन कोडी टाइटल नहीं जीत पाए. 2024 का रॉयल रंबल मैच भी कोडी ने अपने नाम किया. कोडी ने इसके बाद अपने WrestleMania 40 विरोधी के रूप में रेंस को चुना. रोड टू रेसलमेनिया के दौरान द रॉक ने भी एंट्री की. पहले रोमन का मुकाबला रॉक के साथ होने वाला था. दर्शकों के निगेटिव रिएक्शन के चलते कंपनी को रोमन और कोडी की टक्कर करानी पड़ी. रॉक भी इनकी स्टोरीलाइन में बने रहे.

विज्ञापन

WrestleMania 40 नाइट-1 के मेन इवेंट में द रॉक और रोमन रेंस ने मिलकर कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस को हराया. नाइट-2 में रोमन ने अपनी चैंपियनशिप कोडी के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच ब्लडलाइन रूल्स मैच रखा गया था. कोडी और रेंस ने जीत के लिए सारी हदें पार कीं. अंत में बड़ी मुश्किल से कोडी ने रेंस को हराकर पहली बार अपने करियर में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हासिल की.

विज्ञापन

मुकाबले में हुई दिग्गजों की एंट्री

रोमन रेंस और कोडी रोड्स का मुकाबला आसानी से खत्म नहीं हुआ. मैच में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले. मुकाबले में सबसे पहले जिमी उसो ने दखलअंदाजी की. उनसे निपटने के लिए जे उसो आए. जे ने जिमी को एंट्रेंस एरिया से नीचे गिरा दिया. इसके बाद सोलो सिकोआ ने आकर बवाल मचाया. उन्होंने रोमन को जीत दिलाने की पूरी कोशिश. अचानक जॉन सीना ने भी एंट्री की. उन्होंने सिकोआ को पीटा और फिर रोमन को एफ-5 लगाया. द रॉक ने आकर सीना को धराशाई किया. इतने में शील्ड के म्यूजिक के साथ सैथ रॉलिंस भी रिंग में आए. रेंस ने उन्हें सुपरमैन पंच लगा दिया. द अंडरटेकर ने भी आकर जलवा दिखाया. उन्होंने रॉक को चोकस्लैम दिया. अंत में कोडी ने रोमन को तीन क्रॉस रोड्स लगाए और पिन करते हुए टाइटल जीता. मुकाबले के बाद रिंग में खूब सेलिब्रेशन हुआ.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ