WWE Legend: WWE का इतिहास काफी तगड़ा रहा है. कंपनी में हमेशा अनेक तरह की स्टोरीलाइन चलती हैं. इनके हिसाब से रेसलर्स को अपने कैरेक्टर को निभाना होता है. कई रेसलर्स ऐसे भी हैं जिनकी अजीबोगरीब हरकतों से फैंस को डर लग जाता है. WWE में एक ऐसे ही रेसलर रहे हैं जिनका नाम सुनते ही फैंस की रूह कांप जाती थी. इतना ही नहीं उनके विरोधियों की भी हालत खराब हो जाती थी. इसकी बहुत ही खास वजह थी. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
WWE का अनोखा रेसलर
आप सभी ने बूगीमैन का नाम सुना होगा. उनकी एंट्री और एक्शन बहुत ही खतरनाक था. वो अपने साथ थैले में जिंदा कीड़े और केचुए लाते थे. एंट्री के वक्त वो कीड़े और केचुए हाथ में पकड़कर खाते थे. कई लोगों को तो उन्हें देखकर घिन आ जाती थी. इतना ही नहीं वो अपने विरोधियों को भी कीड़े खिलाते थे. WWE दिग्गज बुकर टी और उनकी पत्नी की तो बूगीमैन ने बहुत हालत खराब की थी. फैंस भी बूगीमैन को देखकर डर जाते थे. कई रेसलर्स ऐसे भी थे जिन्होंने उनसे फाइट करने से ही मना कर दिया था. बूगीमैन ने अपने अलग अंदाज से नई पहचान बनाई. उनसे जैसी हरकत कंपनी के इतिहास में आजतक किसी ने नहीं की. उनका हॉरर थीम वाला किरदार सबसे अलग था. उनके फेस पर लाल रंग का पेंट लगा होता था. एक छड़ी और धुंआ उगलती घड़ी के साथ वो आते थे. वो अपने सिर पर घड़ी को तोड़ देते थे.
ये भी पढ़ें:-WWE SummerSlam 2026 में कौन होगा Roman Reigns का विरोधी? दिग्गज ने की भविष्यवाणी
WWE में कैसा रहा बूगीमैन का करियर?
बूगीमैन ने 2005 से 2008 तक WWE में एक्टिव होकर काम किया. दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही थी. बूगीमैन का असली नाम मार्टिन राइट है. WWE के साथ बूगीमैन अभी भी लैजेंड कॉन्ट्रैक्ट पर हैं. इसके अलावा वो इंस्ट्रक्टर के तौर पर भी काम करते हैं. बूगीमैन रिंग में एक्शन के मामले में ज्यादा खास नहीं कर पाए. उन्होंने अपने कैरेक्टर से ही सभी को डराया. रेसलमेनिया 22 में बूगीमैन ने जरूर बुकर टी को हराया था. बूगीमैन अभी भी बड़े मौकों पर कभी-कभी WWE में नज़र आ जाते हैं. 2009 में WWE से जाने के बाद बूगीमैन ने इंडिपेंडेंट सर्किट में भी काम किया था.
ये भी पढ़ें:-कौन है वो WWE स्टार जिसने Roman Reigns के 1316 दिनों के टाइटल रन का किया अंत? दिग्गजों का लगा रिंग में जमावड़ा
संबंधित खबरें
WWE Raw में इस हफ्ते आएगा रोमन का तूफान, इन 3 चीजों से उड़ा सकते है होश
2 hrs agoभारतीय रेसलर ने रोमन के Crown Jewel में होने वाले मैच का नतीजा किया लीक
1 day agoRoman Reigns से लेकर Sami Zayn तक…WWE के सभी मौजूदा चैंपियंस की पूरी लिस्ट
2 days agoWWE WrestleMania 43 के 3 सबसे भयानक मैचों का हुआ खुलासा
2 days agoएक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
3 days agoRoman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
3 days agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
4 days agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
4 days agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
6 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines