WWE में Seth Rollins के ब्रीफकेस कैश-इन पर उनकी पत्नी Becky Lynch का क्या था रिएक्शन? देखें वीडियो

WWE SummerSlam 2025 में सैथ रॉलिंस ने सीएम पंक के ऊपर मनी इन द बैंक कैश-इन कर वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल अपने नाम किया. रॉलिंस की पत्नी ने अब अपना एक वीडियो पोस्ट किया है.

BECKY (3)

WWE

WWE: WWE SummerSlam 2025 नाइट-1 का सफल समापन हो गया है. शो के अंत में फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज मिला. सैथ रॉलिंस ने वापसी की और सीएम पंक के ऊपर मनी इन द बैंक ब्रीफकेस बहुत ही गजब के अंदाज में कैश-इन किया. रॉलिंस अब नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन गए हैं. रॉलिंस के इस कारनामे पर उनकी पत्नी बैकी लिंच भी काफी खुश नज़र आई. उन्हें पहले से ही पता था कि रॉलिंस कैश-इन करने वाले हैं. सोशल मीडिया पर लिंच ने एक अनदेखा फुटेज शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

बैकी लिंच ने पोस्ट की बैकस्टेज की वीडियो

सीएम पंक ने गुंथर को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप हासिल की. वह ज्यादा देर तक इसका जश्न नहीं मना पाए. सैथ रॉलिंस ने बैसाखी के सहारे पॉल हेमन के साथ एंट्री की. उन्होंने पांव में पट्टा भी बांधा हुआ था. पहले लगा कि वह सिर्फ पंक को डराने के लिए वहां पर आए हैं लेकिन बाद उन्होंने सभी को चौंका दिया. रॉलिंस ने बैसाखी फेंककर पट्टा उतार दिया. इसके बाद उन्होंने रिंग में आकर पंक के ऊपर ब्रीफकेस कैश-इन कर दिया. रॉलिंस ने पंक को स्टॉम्प लगाकर पिन किया और टाइटल अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

बैकी लिंच अपने पति रॉलिंस के समर्थन में नाइट-1 के बैकस्टेज मौजूद थीं. उन्होंने रॉलिंस के कैश-इन पर अपनी प्रतिक्रिया का एक वीडियो शेयर किया है. लिंच ने कैप्शन में लिखा,”इंटरनेट पर जो कुछ भी दिख रहा है उस पर भरोसा मत करो”. वीडियो में ब्रॉन्सन रीड भी हैं जो काफी खुश दिख रहे हैं. बैकी लगातार तालियां मारते हुए खुशी से उछल रही हैं.

WWE SummerSlam 2025 में बैकी लिंच का भी होगा मैच

WWE SummerSlam 2025 नाइट-2 में बैकी लिंच भी एक्शन में नज़र आएंगी. वह अपनी विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को लायरा वैल्किरिया के खिलाफ दांव पर लगाएंगी. इन दोनों की राइवलरी लंबे समय से चल रही है. पहले कुछ मुकाबले भी इनके बीच हो चुके हैं. कहा जा रहा है कि इस बार लायरा को बड़ी जीत मिल सकती है. ऐसा हुआ तो फिर यह उनके करियर के अच्छी बात होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ