पहले John Cena की एक्स गर्लफ्रेंड को हराया और फिर पति Seth Rollins को दिलाई जीत, WWE रिंग में Becky Lynch का बवाल

WWE Clash in Paris 2025 में बैकी लिंच का जलवा देखने को मिला. उन्होंने पहले अपना मैच जीता और फिर मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस के साथ बवाल मचाया.

lynch (1)

WWE Clash in Paris

Becky Lynch: WWE Clash in Paris 2025 बहुत ही जबरदस्त रहा. फैंस को छह तगड़े मुकाबले देखने को मिले. शो में मौजूद सभी स्टार्स ने जबरदस्त काम किया. विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बैकी लिंच इवेंट में छाई रहीं. उन्होंने जो कारनामे किए वह शायद ही कोई भूल पाएगा. इस बार उन्होंने अपने पति सैथ रॉलिंस को जीत दिलाने में मदद की. सीएम पंक को उन्होंने आकर लो-ब्लो लगाया. इससे पहले उन्होंने जॉन सीना की एक्स-गर्लफ्रेंड निका बैला को मात देकर टाइटल रिटेन किया. फ्रांस की जनता ने उनके कारनामों का खूब लुत्फ उठाया.

विज्ञापन

बैकी लिंच ने सभी को किया हैरान

WWE Clash in Paris 2025 में बैकी लिंच ने निकी बैला के खिलाफ अपनी विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. पूरे मुकाबले में बैकी के ऊपर बैला हावी रही. कई बार लगा भी कि वह जीत हासिल कर लेंगी. निकी ने अपना अनुभव दिखाते हुए बैकी के हर मूव को काउंटर किया. अंत में अचानक बैकी ने बैला के ऊपर रोलअप के जरिए हासिल की. अच्छे मैच के खराब अंत से फैंस भी निराश हुए. हार के बाद निकी भी बहुत निराश दिखाई दीं. उन्होंने सोचा नहीं होगा कि बैकी इस तरह उन्हें हरा देंगी.

विज्ञापन

शो के मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस ने एलए नाइट, सीएम पंक और जे उसो के खिलाफ विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की. मैच काफी तगड़ा रहा. रॉलिंस ने बढ़िया प्रदर्शन किया. रॉलिंस ने रिंग के बाहर नाइट और उसो को स्टॉम्प दिया. इसके बाद वह रिंग में चेयर के ऊपर पंक को स्टॉम्प लगाने वाले थे लेकिन सफलता नहीं मिली. पंक ने उन्हें GTS मूव लगा दिया. रॉलिंस को पंक दूसरा GTS लगाने वाले थे लेकिन अचानक एक ब्लैक हुड पहने शख्स ने उन्हें लो-ब्लो लगा दिया. बाद में पता चला कि वह बैकी लिंच हैं. रॉलिंस ने इसका फायदा उठाया. उन्होंने पंक को स्टॉम्प लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज कर ली.

क्या एजे ली की होगी वापसी?

बैकी लिंच की वजह से सीएम पंक को हार का सामना करना पड़ा है. बैकी ने अपने पति रॉलिंस का साथ दिया. कंपनी ने अब बड़े संकेत दिए हैं. पंक की पत्नी एजे ली की वापसी हो सकती है. इनके बीच अब टैग टीम मैच की संभावनाएं बन रही हैं. आगामी Raw के एपिसोड में ली की सरप्राइज एंट्री देखने को मिल सकती है. ऐसा हुआ तो फिर कहानी में और ज्यादा रोमांच आ जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ