Roman Reigns सहित 5 स्टार्स जो WWE Raw के Netflix पर सालगिरह शो में वापसी कर तबाही मचा सकते हैं

WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड बहुत ही धमाकेदार होने वाला है. कंपनी ने बड़े मैचों का ऐलान किया है. ट्रिपल एच सरप्राइज देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. कुछ स्टार्स शो में वापसी कर फैंस को खुश कर सकते हैं.

WWE

WWE Raw का एपिसोड होगा शानदार

WWE Raw Returns: WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार होने वाला है. 5 जनवरी (भारत में 6 जनवरी) को कंपनी द्वारा रेड ब्रांड के Netflix पर जाने की पहली सालगिरह मनाई जाएगी. सभी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. WWE ने शो को बड़ा बनाने के लिए पहले से ही तीन बड़े टाइटल मैचों का ऐलान कर दिया है. ट्रिपल एच द्वारा सरप्राइज भी दिए जा सकते है. कुछ सुपरस्टार्स वापसी कर बवाल मचा सकते हैं. इस आर्टिकल में हम पांच स्टार्स की बात करेंगे जो Raw के एपिसोड में वापसी कर तबाही मचा सकते हैं.

विज्ञापन

रोमन रेंस

सर्वाइवर सीरीज 2025 में रोमन रेंस मेंस वॉरगेम्स मैच में बेबीफेस टीम का हिस्सा थे. रोमन और उनके साथियों को हार का सामना करना पड़ा था. मैच के बाद रेंस ने सीएम पंक के ऊपर अपना प्यार जताया. इस शो के बाद से अभी तक टीवी पर रेंस नज़ नहीं आए हैं. कहा जा रहा है कि इस हफ्ते Raw के एपिसोड में उनकी एंट्री हो सकती है. पंक और ब्रॉन ब्रेकर के बीच होने वाले वर्ल्ड टाइटल मैच में रोमन आ सकते हैं. वो पंक की मदद कर सकते हैं.

विज्ञापन

क्रिस जैरिको

क्रिस जैरिको की WWE में वापसी की खबरें पिछले कुछ महीनों से लगातार आ रही हैं. 31 दिसंबर 2025 को उनका AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है. इस हफ्ते Raw के एपिसोड में जैरिको की वापसी भी लगभग पक्की लग रही है. वो आकर अपने फैंस को खुश कर सकते हैं. एडम पीयर्स ने भी एक वीडियो के जरिए उनकी वापसी को टीज किया है. जैरिको अगर आ गए तो ये फैंस के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज होगा.

विज्ञापन

एलए नाइट

कुछ हफ्ते पहले एलए नाइट के ऊपर बैकस्टेज ब्रॉन्सन रीड और लोगन पॉल ने जानलेवा हमला किया था. इसके बाद से नाइट टीवी से बाहर चल रहे हैं. हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि नाइट की वापसी जल्द से जल्द हो सकती है. Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में नाइट वापसी कर तोहफा दे सकते हैं. वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में आकर नाइट तबाही मचा सकते हैं.

एजे ली

सर्वाइवर सीरीज 2025 के बाद से एजे ली भी टीवी पर नज़र नहीं आई हैं. वो विमेंस वॉरगेम्स मैच का हिस्सा थीं. बेबीफेस टीम की जीत में उनका बड़ा योगदान रहा था. ली भी अब वापसी कर सकती हैं. Raw के एपिसोड में मैक्सिकन डुप्री अपनी विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को बैकी लिंच के खिलाफ डिफेंड करेंगी. इस मुकाबले में एजे ली आकर बैकी के ऊपर हमला कर सकती हैं.

विज्ञापन

द रॉक

एलिमिनेशन चैंबर 2025 के बाद से द रॉक टीवी से गायब हैं. उन्हें लेकर फैंस काफी गुस्से में हैं. अब रॉक का आना बनता हैं. पिछले साल की शुरुआत में Raw के Netflix पर डेब्यू एपिसोड में रॉक ने एंट्री की थी. उन्होंने रोमन को उला-फाला भी पहनाई थी. Raw के आगामी एपिसोड को धमाकेदार बनाने के लिए रॉक वहां पर आ सकते हैं. ट्रिपल एच उनकी बुकिंग कर सभी को खुश कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ