3 टीमें जो WWE Raw में Roman Reigns के भाइयों The Usos को चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश कर सकती हैं

WWE Raw के पिछले हफ्ते के एपिसोड में द उसोज़ ने वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की. जे उसो और जिमी उसो ने एजे स्टाइल्स और ड्रेगन ली को मात दी. कुछ टीमें हैं जो अब उसोज़ को आगामी एपिसोड में चुनौती दे सकती हैं.

WWE

द उसोज़ को कौन देगा चुनौती?

The Usos: WWE Raw का पिछले हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा. रोमन रेंस के भाइयों द उसोज़ को वहां पर सफलता मिली. जे उसो और जिमी उसो ने एजे स्टाइल्स और ड्रेगन ली को हराकर वर्ल्ड टैग टीम टाइटल अपने नाम किए. उसोज़ ने 9वीं बार अपने करियर में टैग टीम चैंपियनशिप जीती. अब सवाल ये उठता है कि Raw में जे और जिमी को सबसे पहले कौन सी टीम चुनौती देगी. यहां हम तीन टीमों के बारे में बात करेंगे जो उसोज़ के पहले विरोधी हो सकते हैं.

विज्ञापन

एजे स्टाइल्स और ड्रेगन ली

एजे स्टाइल्स और ड्रेगन ली ने बतौर चैंपियन अच्छा काम किया था. 70 दिन तक दोनों चैंपियन रहे. दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया. स्टाइल्स की वजह से ली को भी बहुत फायदा हुआ. खैर Raw के आने वाले एपिसोड में द उसोज़ के खिलाफ स्टाइल्स और ली रीमच की मांग कर सकते हैं. दोनों को ये मुकाबला मिलना भी चाहिए. ट्रिपल एच एक बड़ा मौका स्टाइल्स और ली को दे सकते हैं.

विज्ञापन

द न्यू डे

द न्यू डे के कोफी किंग्सटन और जेवियर वुड्स लंबे समय से वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप चेज कर रहे हैं. दोनों स्टार्स को कुछ हफ्ते पहले उसोज़ ने भी हराया था. न्यू डे का अब रास्ता थोड़ा साफ हो गया है. किंग्सटन और वुड्स उसोज़ के खिलाफ अपनी निराशा जाहिर कर चुके हैं. अब दोनों स्टार्स जे और जिमी उसो को चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं. आप सभी जानते हैं कि न्यू डे का भी टैग टीम डिवीजन में बहुत बड़ा नाम है.

विज्ञापन

अमेरिकन मेड

अमेरिकन मेड ग्रुप में चैड गेबल, क्रीड ब्रदर्स और आईवी नाईल हैं. गेबल पिछले साल इंजरी के कारण एक्शन से बाहर हो गए थे. उनकी वजह से क्रीड ब्रदर्स को भी नुकसान हुआ. गेबल अब वापसी की राह पर हैं. हाल ही में उनकी ट्रेनिंग करते हुए तस्वीर सामने आई है. गेबल वापसी कर उसोज़ को टैग टीम चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं. वो अपने ग्रुप को मजबूत करने के लिए क्रीड ब्रदर्स को उसोज़ के खिलाफ जाने के लिए कह सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ