WWE में Cody Rhodes vs Drew McIntyre अनडिस्प्यूटेड टाइटल मैच का नतीजा लीक, 40 साल के रेसलर को लगा झटका

WWE SmackDown के आने वाले एपिसोड में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों के बीच तगड़ी राइवलरी चल रही है. इस मुकाबले के नतीजे को लेकर अब बड़ी भविष्यवाणी की गई है.

WWE

WWE में इस हफ्ते होगा बड़ा मैच

Cody Rhodes & Drew McIntyre: WWE में मौजूदा समय में कोडी रोड्स और ड्रू मैकइंटायर के बीच जबरदस्त राइवलरी चल रही है. दोनों के बीच 9 जनवरी को बर्लिन, जर्मनी में होने वाले SmackDown के शो में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. ये 3 Stages Of Hell मैच होने वाला है. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि मुकाबले में कौन जीत दर्ज करेगा. कई लोगों का कहना है कि इस बार मैकइंटायर नए चैंपियन बन सकते हैं. खैर अब इस मैच को लेकर स्पॉइलर सामने आया है.

विज्ञापन

WWE SmackDown में किसकी होगी जीत?

कोडी रोड्स और 40 साल के ड्रू मैकइंटायर के बीच पहले भी मुकाबले हो चुके हैं. वहां पर मैकइंटायर को सफलता नहीं मिली. मैकइंटायर के पास वर्ल्ड चैंपियन बनने का ये अंतिम मौका है. पूर्व WWE अनाउंसर जोनाथन कोचमैन ने अपने एक्स हैंडल पर आगामी टाइटल मैच का नतीजा लीक कर दिया है. उनका कहना है कि मैकइंटायर की हार होगी. अगर ऐसा हुआ तो फिर ये ड्रू के लिए बहुत बड़ा झटका होगा.

विज्ञापन

कोचमैन ने कहा,”ड्रू मैकइंटायर की हार होने वाली है. मेरे सूत्रों के अनुसार कोडी रोड्स और रोमन रेंस का मैच रेसलमेनिया 42 में होगा. पिछले 18 महीनों में इनकी कमी खल रही है. ड्रू में वो काबिलियत है कि वो खतरनाक हील बन सके, जिसकी उन्हें जरूरत भी है. इसके लिए वो गुंथर को तैयार कर रहे हैं. गुंथर उस तरह के विलेन नहीं हैं. बुकिंग बिल्कुल भी सही नहीं है. ड्रू को इसका नुकसान भुगतना पड़ रहा है.”

ये भी पढ़ें:-पहले तलाक का जश्न और अब टाइटल वापस लेने की कसम, WWE स्टार Becky Lynch ने दुश्मन को चेतावनी देकर भरी हुंकार

विज्ञापन

WWE SmackDown में मचा बवाल

SmackDown के पिछले हफ्ते के एपिसोड में खतरनाक सैगमेंट देखने को मिला था. ड्रू मैकइंटायर ने कोडी रोड्स और उनके दिवंगत पिता की तस्वीर जलाकर कूड़े में फेंक दी. रोड्स वहां पर कुछ नहीं कर पाए क्योंकि उन्हें सिक्योरिटी ने पकड़ रखा था. मैकइंटायर ने इस पार हद पार कर दी है. शो के बाद मैकइंटायर ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें वो कोडी के टूर बस में टॉयलेट कर रहे थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ