3 फेमस WWE स्टार्स जिनकी चैंपियनशिप पर मंडराया खतरा, Triple H बहुत जल्द हार के लिए कर सकते हैं बुक
WWE में मौजूदा समय में कोई ना कोई बड़ी घटना हो रही है. लगातार नए चैंपियन देखने को मिल रहे हैं. यहां हम कुछ स्टार्स के बारे में बताएंगे जो बहुत जल्द अपना टाइटल हार सकते हैं.
Triple H: WWE में ट्रिपल एच के एरा में बहुत ही तगड़ा काम हो रहा है. कंपनी द्वारा यूएस से बाहर भी इवेंट का आयोजन किया जा रहा है. बिजनेस भी अलग लेवल पर पहुंच गया. आपने देखा होगा कि अब लगातार नए चैंपियन फैंस को देखने को मिल रहे हैं. पहले की तरह ज्यादा लंबा टाइटल रन किसी का नहीं चल रहा है. रोस्टर में कई टैलेंटेड स्टार्स हैं तो उन्हें उनकी क्षमता के अनुसार पुश दिया जा रहा है. आने वाले कुछ महीने बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि चैंपियनशिप्स में बदलाव देखने को मिल सकता है. ट्रिपल एच अपनी बुकिंग से सभी को चौंका सकते हैं. यहां हम तीन फेमस स्टार्स की की बात करेंगे जिनकी चैंपियनशिप पर खतरा मंडरा रहा है.
विज्ञापन
डॉमिनिक मिस्टीरियो
डॉमिनिक मिस्टीरियो ने इस साल रेसलमेनिया 41 में फैटल 4 वे मैच में जीत हासिल कर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप हासिल की थी. तब से उनका टाइटल रन बढ़िया चल रहा है. चैंपियन के रूप में उन्हें 160 दिन से ऊपर हो गए हैं. मिस्टीरियो ने अभी तक माइंडगेम्स के जरिए टाइटल रिटेन किया है. हालांकि, अब वह अपना टाइटल गंवा सकते हैं. रुसेव के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा सकता है. मिस्टीरियो और फिन बैलर के बीच चीजें अच्छी नहीं चल रही हैं. हो सकता है कि डॉमिनिक को बैलर से धोखा मिल जाए. मिस्टीरियो ने हाल ही में AAA मेगा चैंपियनशिप भी जीती थी. मौजूदा समय में वह डबल चैंपियन हैं.
टिफनी स्ट्रेटन ने इस साल की शुरुआत में नाया जैक्स के ऊपर विमेंस मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन कर विमेंस चैंपियनशिप हासिल की थी. इसके बाद से उन्होंने अपने टाइटल रन को खूबसूरत अंदाज में आगे चलाया है. टिफनी को चैंपियन के रूप में 260 दिन से ऊपर हो गए हैं. इस दौरान उन्होंने कुछ रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं. टिफनी अब बहुत जल्द अपना टाइटल गंवा सकती हैं. WWE ने इस बात के संकेत भी दे दिए हैं. जेड कार्गिल या कोई अन्य स्टार उनकी बादशाहत को खत्म कर सकता है.
विज्ञापन
जूलिया
इस साल जून में जूलिया ने जेलिना वेगा को हराकर विमेंस यूएस चैंपियनशिप अपने नाम की थी. बहुत जल्द उन्हें चैंपियन के रूप में 100 दिन पूरे होने वाले हैं. जूलिया का टाइटल रन अभी तक बढ़िया नहीं रहा है. बहुत कम बार उन्होंने इसे डिफेंड किया है. उनकी बुकिंग पर ट्रिपल एच ने ध्यान नहीं दिया. कंपनी द्वारा अब बहुत जल्द जूलिया का टाइटल रन खत्म किया जा सकता है. विमेंस यूएस चैंपियनशिप की साख को ऊंचा करने के लिए इसे किसी मजबूत रेसलर के हाथ में दिया जा सकता है.