WWE में कौन होगा John Cena का अंतिम विरोधी? हॉल ऑफ फेमर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

WWE में दिसंबर, 2025 में जॉन सीना अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि उनका अंतिम विरोधी कौन होगा. अब एक दिग्गज ने इस पर अपनी बात रखी है.

CENNAA

जॉन सीना

John Cena: WWE में इस समय जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर चल रहा है. फैंस उन्हे लेकर काफी उत्साहित हैं. वह अपने कुछ पुराने फेवरेट विरोधियों का सामना कर चुके हैं. दिसंबर, 2025 में सीना अपने करियर का अंतिम मैच लड़ेंगे. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि उनका अंतिम विरोधी कौन होगा. कुछ लोग यंग स्टार्स का नाम ले रहे हैं. कुछ ने दिग्गजों के नाम बताएं है. खैर अब एक हॉल ऑफ फेमर ने उनके आखिरी विरोधी के रूप में चौंकाने वाला नाम बताया है.

विज्ञापन

WWE दिग्गज जॉन सीना को लेकर क्या कहा?

जॉन सीना 13 दिसंबर, 2025 को होने वाले Saturday Night’s Main Event में करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. सीना अभी तक कोडी रोड्स, ब्रॉक लैसनर, सीएम पंक, रैंडी ऑर्टन, लोगन पॉल और आर-ट्रुथ का सामना कर चुके हैं. हाल ही में उन्हें ब्रॉक लैसनर ने बुरी तरह हराया था. कई लोगों को लगता है कि सीना के अंतिम विरोधी भी लैसनर ही होंगे. The Road Trip After Hours पॉडकास्ट पर दिग्गज टेडी लॉन्ग से सवाल पूछा गया कि क्या वह लैसनर को सीना के साथ अंतिम मैच देखना चाहेंगे और क्या द बीस्ट के ऊपर जॉन की जीत देखना चाहेंगे.

विज्ञापन

टेडी लॉन्ग ने कहा कि वह जॉन सीना और स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के बीच मैच देखना चाहेंगे. लॉन्ग ने कहा,”आपको पता है कि मैं क्या चाहता हूं? मैं किसी खास को लाना चाहूंगा. मैं स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन को लाना चाहूंगा. मैं इनके बीच अंतिम मुकाबला देखना चाहूंगा”.

विज्ञापन

WWE Crown Jewel 2025 में किसके साथ होगा जॉन सीना का मैच?

Crown Jewel 2025 का आयोजन 11 अक्टूबर को पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में होने वाला है. कंपनी द्वारा कुछ मैचों का ऐलान कर दिया गया है. जॉन सीना भी वहां पर एक्शन में दिखेंगे. उनका सामना एजे स्टाइल्स के साथ होगा. स्टाइल्स और सीना का इतिहास काफी तगड़ा रहा है. 2016 और 2017 में इनके बीच जबरदस्त दुश्मनी रही थी. सीना ने ही सोशल मीडिया पर स्टाइल्स के खिलाफ मैच की मांग की थी. बाद में ट्रिपल एच ने इसका ऑफिशियल ऐलान किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ