WWE में कौन करेगा John Cena की बादशाहत खत्म? ये 3 सुपरस्टार्स बन सकते हैं अगले IC चैंपियन

Stars Can Defeated John Cena Win Title: जॉन सीना ने WWE Raw के आखिरी एपिसोड में डॉमिनिक मिस्टीरियो को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप पर कब्जा किया था. जॉन सीना कुछ और हफ्तों तक WWE में नजर आएंगे और फिर रिटायर हो जाएंगे. ऐसे में जॉन का कुछ हफ्तों बाद आईसी टाइटल हारना लगभग तय है. कुछ सुपरस्टार्स सीना की बादशाहत खत्म करके नए चैंपियन बन सकते हैं.

Stars Can Defeated John Cena Win Title

कौन करेगा John Cena की बादशाहत खत्म?

Stars Who Can Dethrone John Cena: WWE Raw के एपिसोड में जॉन सीना ने कमाल कर दिया. डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ अचानक उनका इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच देखने को मिला. सीना ने इस धमाकेदार मुकाबले में जीत दर्ज की और नए आईसी चैंपियन बन गए. जॉन ने करियर में पहली बार ये टाइटल जीता और वो ग्रैंड स्लैम चैंपियन का खिताब अपने नाम करने में सफल हुए. जॉन सीना अब सिर्फ तीन शोज का हिस्सा बनने वाले हैं. इसके बाद वो अपने करियर का अंत कर देंगे. ऐसे में साफ है कि आने वाले समय में उनकी बादशाहत खत्म हो सकती है. 3 ऐसे रेसलर्स हैं, जो अगले आईसी चैंपियन बन सकते हैं.

विज्ञापन

1. WWE सुपरस्टार शेमस

जॉन सीना की तरह ही शेमस ने भी अपने WWE करियर में कभी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप नहीं जीती है. 2021 के बाद से उन्होंने काफी बार इस टाइटल को जीतने की कोशिश की है लेकिन वो सफल नहीं हुए हैं. जॉन सीना ग्रैंड स्लैम चैंपियन बन गए हैं और अब शेमस भी ये कारनामा करना चाहेंगे. Raw में शेमस और जॉन सीना की मुलाकात हुई थी. इसके बाद शेमस ने सोशल मीडिया पोस्ट डालकर जॉन के खिलाफ लड़ने के संकेत दिए थे. शेमस लास्ट टाइम इज नाओ टूर्नामेंट जीतकर सीना को आईसी टाइटल के लिए चैलेंज कर सकते हैं और उनकी बादशाहत खत्म कर सकते हैं.

विज्ञापन

2. WWE स्टार गुंथर

गुंथर WWE इतिहास में सबसे लंबे समय तक इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप होल्ड करने वाले सुपरस्टार हैं. हाल ही में गुंथर की वापसी का ऐलान हुआ है और वो लास्ट टाइम इज नाओ टूर्नामेंट का हिस्सा बनेंगे. इसका विजेता जॉन सीना को रिटायरमेंट मैच में चैलेंज करते हुए नजर आएगा. गुंथर ये प्रतियोगिता जीत सकते हैं और Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना के खिलाफ लड़ सकते हैं. वो यहां सीना को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल पर कब्जा कर सकते हैं.

विज्ञापन

3. WWE दिग्गज क्रिस जैरिको

क्रिस जैरिको ने AEW को अलविदा कह दिया है और अब उनके WWE में शामिल होने की अफवाह है. लास्ट टाइम इज नाओ टूर्नामेंट में कुछ सरप्राइज एंट्रेंट आने की उम्मीद है. क्रिस जैरिको WWE इतिहास के सबसे महान इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन हैं और उनकी जॉन सीना से दुश्मनी भी रही है. ऐसे में वो सीना के खिलाफ आईसी टाइटल मैच लड़ने के लिए बढ़िया विरोधी रहेंगे. जैरिको वापसी करते हुए टूर्नामेंट जीत सकते हैं और सीना को Saturday Night’s Main Event में टाइटल के लिए चैलेंज कर सकते हैं. इसके बाद जैरिको उन्हें हराते हुए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ