---विज्ञापन---

WWE angle-right

आ गई खुशखबरी, इस दिन होगा Roman Reigns का धमाकेदार कमबैक! रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Roman Reigns Possible Return Date: WWE दिग्गज रोमन रेंस काफी हफ्तों से एक्शन से दूर हैं. Survivor Series 2025 करीब आता जा रहा है और इसके पहले सभी को रोमन रेंस की वापसी की उम्मीद है. अब एकमात्र ट्राइबल चीफ के रिटर्न की तारीख का खुलासा हो गया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि फैंस को अब रोमन को टीवी पर देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

---विज्ञापन---

Roman Reigns Return Date: WWE दिग्गज रोमन रेंस इस समय एक्शन से दूर हैं और फैंस उन्हें बहुत ज्यादा मिस कर रहे हैं. WWE का अगला बड़ा इवेंट Survivor Series WarGames अब 3 हफ्ते दूर है और रोमन के इस इवेंट का हिस्सा बनने की उम्मीद है. इसी वजह से सवाल खड़ा होता है कि रोमन की कब तक वापसी होगी. अब एक रिपोर्ट में रोमन के रिटर्न का चौंकाने वाला खुलासा हो गया है और पता चल गया है कि किस दिन वो रिंग में आकर जलवा बिखेरेंगे.

रोमन रेंस की कब होगी WWE में वापसी?

रोमन रेंस की वापसी को लेकर फैंस के बीच सस्पेंस बना हुआ है. अब रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलेटर ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा करते हुए बताया कि रोमन रेंस की Raw के अगले एपिसोड में वापसी देखने को मिल सकती है. 17 नवंबर 2025 को होने वाले रेड ब्रांड के शो में एकमात्र ट्राइबल चीफ का कमबैक हो सकता है. उन्होंने रिपोर्ट में ये भी बताया कि ब्रॉक लैसनर भी इसी एपिसोड द्वारा वापसी करेंगे. दोनों ही मेगास्टार शो का हिस्सा बनते हैं, तो बवाल मचना तय है.

---विज्ञापन---

वापसी के बाद क्या होगा रोमन रेंस का कदम?

WON ने अपनी रिपोर्ट में ये भी बताया कि रोमन रेंस वापसी करते हुए सीएम पंक की WarGames टीम में जुड़ सकते हैं. Survivor Series 2025 में मेंस WarGames मैच का आयोजन होने वाला है. जे उसो, सीएम पंक और कोडी रोड्स की भिड़ंत ब्रॉन ब्रेकर, ब्रॉन्सन रीड और लोगन पॉल से होने वाली है. दोनों टीमों में अभी दो-दो स्लॉट बचे हैं. अगले हफ्ते मैडिसन स्क्वायर गार्डन में बचे हुए सदस्यों का भी खुलासा हो सकता है.

WWE Raw का अगला एपिसोड होगा खास

Raw का अगला एपिसोड मैडिसन स्क्वाड गार्डन में हो रहा है. ये दुनिया की सबसे फेमस एरीना है और यहां पर जब भी शो होता है, तो खास चीजें देखने को मिलती है. आपको बता दें कि जॉन सीना 17 नवंबर 2025 को आखिरी बार Raw में नजर आने वाले हैं. वो इसके बाद कभी रेड ब्रांड में लड़ते हुए नजर नहीं आएंगे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- John Cena की एक्स गर्लफ्रेंड से मिले धोखे ने तोड़ा चैंपियन का दिल, कहा- मैंने भरोसा किया था…

First published on: Nov 12, 2025 03:10 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola