Triple H ने WWE से 24 साल के युवा स्टार को निकाल कर मचाई सनसनी, रेसलिंग करियर शुरू होने से पहले हुआ खत्म!

WWE ने हाल ही में कंपनी से 20 से ज्यादा रेसलर्स को रिलीज किया है. ये सिलसिला अभी भी बरकरार है. अब एक फेमस और फ्यूचर रेसलिंग स्टार के निकाने जाने की खबर सामने आ रही है. उन्होंने खुद इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को जानकारी दी.

WWE

फेमस स्टार को किया गया रिलीज

Francois Prinsloo Confirms His Departur: WWE WrestleMania 42 को बढ़िया सफलता मिली. इसके बाद कंपनी में खलबली मच गई. WWE ने 20 से ज्यादा स्टार्स को रिलीज कर सभी को चौंका दिया. इसमें मेन रोस्टर के कुछ बड़े रेसलर्स भी शामिल थे. कंपनी से निकाले जाने का सिलसिला अभी भी बरकरार है. WWE ने अब एक फ्यूचर स्टार की छुट्टी कर दी है. उनका करियर शुरू होने से पहले ही खत्म कर दिया गया है. ट्रिपल एच के इस कदम से जरूर फैंस भी निराश हुए होंगे.

विज्ञापन

WWE ने किस स्टार को किया रिलीज?

2024 के ओलंपियन फ्रांकोइस प्रिंसलू को आप सभी जानते होंगे. WWE ने 2025 में उन्हें साइन किया था. प्रिंसलू को प्रोफेशनल रेसलिंग इंडस्ट्री में बड़ा मौका दिया गया. उन्हें डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था. कहा जा रहा था कि आगे जाकर वो कंपनी के फ्यूचर स्टार के रूप में काम करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. WWE ने हाल ही में रिलीज कर दिया. अब उनका रेसलिंग करियर ही खत्म हो गया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर कहा, “ये सफर मजेदार और चुनौती से भरपूर रहा. सबसे मुश्किल बात ये स्वीकार करना है कि मेरा सफर शुरू होने से पहले ही अधूरा रह गया. किसी इंसान ने एक बार मुझसे कहा था कि पहाड़ पर चढ़ने वाले भेड़िया हमेशा टॉप पर पहुंचने वाले भेड़िये से ज्यादा भूखा होता है. मैं भूखा ही रह गया हूं. इसके बारे में हम बाद में और बहुत कुछ बातें करेंगे”. फ्रांकोइस प्रिंसलू ने अपने लंबे-चौड़े पोस्ट में WWE सहित अन्य साथियों को धन्यवाद भी दिया.

विज्ञापन

कायरी सेन के पक्ष में आए फैंस

WWE ने एलिस्टर ब्लैक, जेलिना वेगा, ओपलो क्रूज और कायरी सेन सहित बड़े स्टार्स को रिलीज किया है. कायरी को निकाला जाना किसी को समझ नहीं आया. वो ओस्का के साथ बढ़िया स्टोरीलाइन में काम कर रही थीं. WWE के इस कदम से फैंस भी नाराज हुए. सभी ने वीकली शोज में उन्हें वापस लाए जाने के चैंट्स लगाए. हाल ही में एक रिपोर्ट में खबर सामने आई कि दर्शकों के दबाव के चलते कंपनी अब कायरी को वापस ला सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ