6 WWE स्टार्स जिनकी वजह से Backlash 2026 में Roman Reigns अपनी वर्ल्ड चैंपियनशिप हार सकते हैं

WWE Backlash 2026 बहुत ही जबरदस्त होने वाला है. वहां पर सबसे बड़ा मैच रोमन रेंस का होगा. जेकब फाटू के खिलाफ वो अपनी वर्ल्ड चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे. रेंस को कुछ स्टार्स की वजह से वहां पर अपना टाइटल गंवाना पड़ सकता है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
रोमन रेंस की हो सकती है हार

Roman Reigns Backlash Match: WWE Backlash 2026 का आयोजन 9 मई को टेम्पा में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. वहां पर मेन इवेंट में रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड करेंगे. रेंस ने रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. इस बार रेंस का टाइटल रन ज्यादा लंबा चलने की उम्मीद नहीं है. यहां हम छह स्टार्स की बात करेंगे जिनकी वजह से Backlash में रेंस को हार का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

द उसोज़

द उसोज़2 / 6

हाल ही में द उसोज़ (जिमी उसो और जे उसो) और रोमन रेंस का रीयूनियन हुआ था. इनके बीच हमेशा से मतभेद भी रहे हैं. Backlash 2026 में रेंस को उसोज़ द्वारा धोखा मिल सकता है. जिमी और जे बड़ा कदम उठाकर जेकब फाटू से हाथ मिल सकता है. उसो भाइयों की वजह से रेंस अपना टाइटल गंवा सकते हैं.

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस3 / 6

सैथ रॉलिंस कह चुके हैं कि उनका अगला लक्ष्य वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप है. हाल ही में Raw के बैकस्टेज में रेंस और रॉलिंस का आमना-सामना हुआ था. Backlash 2026 में रॉलिंस बवाल मचा सकते हैं. उनकी वजह से रोमन को टाइटल गंवाना पड़ सकता है.

द रॉक

द रॉक4 / 6

द रॉक लंबे समय से WWE रिंग में नज़र नहीं आए हैं. वो कभी भी रिंग में एंट्री कर सकते हैं. रॉक और रोमन रेंस के बीच ड्रीम मैच का इंतजार भी फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. Backlash 2026 में रॉक आकर रोमन को धोखा दे सकते है. उनकी वजह से ट्राइबल चीफ को टाइटल खोना पड़ सकता है.

विज्ञापन

सोलो सिकोआ

सोलो सिकोआ5 / 6

रोमन रेंस के दुश्मन सोलो सिकोआ भी रहे हैं. सोलो कई बार जेकब फाटू से दोबारा हाथ मिलाने की कोशिश कर चुके हैं. रेंस और फाटू ने भी राइवलरी के दौरान कई बार सिकोआ का जिक्र किया. Backlash 2026 में सिकोआ मैच में दखलअंदाजी कर सकते हैं. उनकी वजह से रोमन को टाइटल से हाथ धोना पड़ सकता है.

सीएम पंक

सीएम पंक6 / 6

रेसलमेनिया 42 के बाद सीएम पंक के लिए कोई प्लान सामने नहीं आया है. वो Raw के पहले एपिसोड में अंतिम बार नज़र आए थे. Backlash 2026 में आकर पंक भी सभी को सरप्राइज कर सकते हैं. उनकी और रोमन रेंस की दुश्मनी जबरदस्त रही है. Backlash 2026 में पंक की वजह से रोमन अपना टाइटल हार सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन