IND vs AUS: मेलबर्न टेस्ट हुआ ड्रॉ, तो क्या WTC फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा भारत?

India vs Australia 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मेलबर्न में खेला जा रहा है। अगर ये मैच ड्रॉ हो जाता है तो क्या टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी? ये बड़ा सवाल बना हुआ है।

IND vs AUS

IND vs AUS

India vs Australia 4th Test: मेलबर्न में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच को जीतने के लिए पांचवें और आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 340 रन का लक्ष्य रखा। जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही और महज 30 रन के अंदर ही टीम इंडिया ने अपना 3 बड़े विकेट गंवा दिए।

विज्ञापन

मेलबर्न टेस्ट को जीतने के लिए दोनों टीमें पूरी कोशिश कर रही है। वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम इंडिया के लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी है, लेकिन अब बड़ा सवाल ये है कि अगर ये टेस्ट मैच ड्रॉ हो जाता है तो क्या टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी? जिसका अब नया समीकरण सामने निकलकर आ रहा है।

विज्ञापन

ड्रॉ होने के बाद क्या होगा?

टीम इंडिया मेलबर्न टेस्ट जीतने के लिए पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन अगर ये मैच ड्रॉ हो जाता है तो फिर डब्ल्यूटीसी फाइनल की पॉइंट्स टेबल कैसी होगी? दरअसल पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को हराने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंच गई है।

विज्ञापन

अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जंग छिड़ी है। वहीं अगर मेलबर्न टेस्ट ड्रॉ हो जाता है तो टीम इंडिया के 54.63 फीसदी पॉइंट्स ही रहेंगे और भारतीय टीम डब्ल्यूटीसी फाइनल की रेस में बनी रहेगी, लेकिन टीम इंडिया के लिए आगे काफी मुश्किलें होने वाली है। इसके बाद टीम इंडिया सिडनी टेस्ट को हरहाल में जीतना चाहेगी।

विज्ञापन

टॉप-2 टीमों के बीच होगा WTC का फाइनल

फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की पॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका पहले स्थान पर बनी हुई है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया दूसरे और टीम इंडिया तीसरे पायदान पर बनी हुई है। डब्ल्यूटीसी का फाइनल मुकाबला टॉप-2 टीमों के बीच होने वाला है। ऐसे में टीम इंडिया दूसरे नंबर पर रहना चाहेगी, जिसके लिए ऑस्ट्रेलिया की हार जरूरी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ